Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोपाल की जिहादी सिस्टर्स... पॉश कॉलोनी के फ्लैट में चलता था सेक्स रैकेट, मेहमान बनकर रोजाना आते थे नए लोग

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 10:53 PM (IST)

    पुलिस कार्रवाई के बाद कॉलोनी के रहवासी और फ्लैट में काम करने वाली बाई ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पड़ोसियों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से संब ...और पढ़ें

    आरोपित आफरीन व अमरीन।

    आरोपित आफरीन व अमरीन।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। रोजगार का प्रलोभन देकर हिंदू युवतियों व महिलाओं का दुष्कर्म, मतांतरण और देह व्यापार चलाने वालीं बहनें अमरीन और आफरीन बीते तीन साल से बागसेवनिया स्थित सागर रॉयल विला कॉलोनी में किराये से रहकर वहां आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित कर रही थीं। पुलिस कार्रवाई के बाद अब कॉलोनी के रहवासी और फ्लैट में काम करने वाली बाई ने भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पड़ोसियों का दावा है कि पिछले तीन वर्षों से संबंधित फ्लैट में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही थीं, जहां देर रात तक अजनबियों की आवाजाही लगी रहती थी।

    देररात तक चलती थीं गतिविधियां

    रहवासियों के अनुसार, अमरीन के फ्लैट में रोज नए-नए लोग आते थे। शाम ढलते ही आवाजाही शुरू हो जाती थी, जो आधी रात के बाद तक चलती थी। कई बार दो-दो, तीन-तीन बजे तक दरवाजे खुलते-बंद होते रहते थे। साथ ही कई बार तेज आवाज में लड़ाई होने के कारण पड़ोसियों ने कॉलोनी की सोसायटी में भी शिकायतें की हैं।

    अमरीन बीते तीन साल से सागर रॉयल विला के सी स्टार अपार्टमेंट में चौथे फ्लोर के फ्लैट नंबर 301 में रहती थी। उसके साथ छोटी बेटी, प्रेमी चंदन रहता था। आफरीन व मां का भी घर में कभी-कभार आना जाना होता था। फ्लैट में काम करने वाली बाई के अनुसार लगभग हर दिन अलग-अलग लोग आते थे। पूछने पर अमरीन कहती थी कि ये दूर के रिश्तेदार हैं या दोस्त हैं। लेकिन इतने रिश्तेदार रोज कैसे आ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- भोपाल में स्पा सेंटर की आड़ में वर्षों से सेक्स रैकेट चला रही थीं जिहादी बहनें, सिर्फ हिंदू युवतियों को फांसती थीं, अहमदाबाद-बेंगलुरु तक जुड़े तार

    पड़ोसी ने बताई हकीकत

    तीसरे फ्लोर पर रहने वाले पड़ोसी का कहना है कि रात के समय वह पढ़ाई करते थे। इसी दौरान रात 12 से सुबह चार-पांच बजे तक अमरीन के फ्लैट में झगड़े होते थे। कई बार जब वे विरोध करने उनके फ्लैट में गए तो हर बार नए लोग मिले, खास तौर पर महिलाएं। पूछने पर पड़ोसी को कभी फूफा-फूफी तो कभी चाचा-चाची बताते थे।

    खबरें और भी

    फ्लैट में आने-जाने वालों का व्यवहार भी संदिग्ध था। पार्किंग में देर रात तक गाड़ियां खड़ी रहती थीं और कई बार आपसी बहस की आवाजें भी सुनाई देती थीं। कालोनीवासियों ने जब सोसाइटी में शिकायत की तो मैनेजर ने बताया कि वे पुलिस द्वारा सत्यापित किरायेदार हैं। कालोनीवासियों ने यह भी बताया कि खिड़की से ही कचरा फेंकते थे, जिससे कई बार कारों पर कचरा गिरता था और आए दिन किसी न किसी से झगड़ा होता था।

    अमरीन-चंदन को लेकर अहमदाबाद पहुंची बागसेवनिया पुलिस

    बागसेवनिया पुलिस गुरुवार को अमरीन और उसके प्रेमी चंदन यादव को लेकर अहमदाबाद पहुंची। वहां पुलिस ने जुहापुरा क्षेत्र स्थित फ्लैट की तलाशी ली है। साथ ही उसके अन्य ठिकानों और वहां पीड़िताओं से हुए दुष्कर्म को लेकर भी जांच तेज की है। दोनों आरोपित एक मार्च तक रिमांड पर हैं।

    कई लोगों को दुष्कर्म के केस में फंसाया 

    बागसेवनिया पुलिस को अब तक अमरीन के द्वारा सेक्स रैकेट चलाने के काफी सबूत मिले हैं। पीड़िताओं ने भी इसके आरोप लगाए हैं। ऐसे में सामने आया है कि अमरीन ने कई लोगों को दुष्कर्म के केस में फंसाया है। ऐसा एक केस कोहेफिजा थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस उस केस को लेकर भी जांच करेगी। इसके अलावा अन्य शहरों में दर्ज ऐसे ही प्रकरणों को लेकर जांच जारी है।