Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लव जिहाद की 'भोपाल फाइल्स' : MP में सुनियोजित मतांतरण का जाल, किशोरियों को बना रहे शिकार, बुर्का पहन पहुंच रहीं घर

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 09:19 PM (IST)

    मप्र के कई जिलों तक फैला है मुस्लिम युवकों का गिरोह। भोपाल-अशोनगर में कुचक्र में फंसीं तीन किशोरियों के मतांतरण व निकाह के ताजा मामले आए सामने। पुलिस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में सुनियोजित लव जिहाद और मतांतरण के मामले अब डराने वाली दहलीज तक पहुंच गए हैं। भोपाल में मुस्लिम युवाओं का संगठित गिरोह अपना शिकार सिर्फ युवतियों को ही नहीं, 15-16 साल की किशोरियों को भी बना रहा है। भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रही एक किशोरी गत 14 अप्रैल को अशोक नगर जिले के पिपरई स्थित अपने घर बुर्का पहनकर पहुंची और कहा कि वह निकाह कर इस्लाम अपना चुकी है तो परिवार वाले सन्न रह गए। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने हाल ही में दो अन्य किशोरियों का भी मतांतरण कराया था। इस साजिश में मुस्लिम युवतियां भी शामिल हैं।

    मामा के घर आई थी पीड़िता

    अशोकनगर की पीडि़ता अपने मामा के घर भोपाल आई थी। यहां पड़ोस में रहने वाली दो युवतियों ने साजिश के तहत उसका संपर्क अल्तमश खान नाम के युवक से कराया। आरोप है कि उसने किशोरी से पहले दोस्ती की, फिर उसे ब्लैकमेल कर मतांतरण कराया और निकाह भी कर लिया। किशोरी का आरोप है कि 10 दिनों तक बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया गया। निकाह के बाद बुर्का पहनाकर सहेलियों के साथ घर जाने को कहा।

    एक आरोपित जेल में, बाकी फरार

    पुलिस ने अल्तमश के साथ उसके दो सहयोगियों आहत शेख और अरहान अली के खिलाफ भी मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, पोक्सो एक्ट और एससी-एसटी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। अरहान अली भोपाल जेल में है, बाकी आरोपितों को पुलिस तलाश कर रही है।

    यह भी पढ़ें- भोपाल में एक्स-बॉयफ्रेंड का खौफनाक खेल : किसी और से अफेयर के शक में युवती को अगवा किया, होटल ले जाकर बेरहमी से पीटा

    पैटर्न बन चुका है ब्लैकमेल कर मतांतरण कराना

    बता दें कि भोपाल में पिछले साल शहर के एक कालेज में पढ़ने वाली 15 हिंदू लड़कियों को मुस्लिम युवाओं के गिरोह ने प्यार के जाल में फंसाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाए फिर उनको ब्लैकमेल कर मतांतरण का दबाव बनाया। इनमें से छह लड़कियों ने एफआइआर कराई थी। इसके आधार पर गिरोह के आठ आरोपितों की गिरफ्तारी हुई।

    खबरें और भी

    इसी तरह, भोपाल में करीब दो माह पहले ही ब्यूटी पार्लर चलाने वाली दो मुस्लिम बहनों को पकड़ा गया, जो ¨हदू युवतियों को नौकरी के बहाने फंसाकर मुस्लिम युवाओं के हवाले कर देती थीं। उन पर मतांतरण का दबाव बनाया जाता था। इस गिरोह के तार अहमदाबाद से जुड़े थे।

    गिरोह को बड़ी फंडिंग की आशंका

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के पीछे किसी बड़ी फं¨डग की भी आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। पुलिस टीम अब उन इंस्टाग्राम प्रोफाइल्स की जांच कर रही है, जिनके माध्यम से ¨हदू नाम रखकर किशोरियों से संपर्क साधा जाता है।

    यह कोई सामान्य घटना नहीं, एक संगठित पैटर्न है। बाहर से आने वाली छात्राओं से पहचान छिपाकर दोस्ती करना, अश्लील वीडियो बनाना और फिर मतांतरण के लिए मजबूर करना इस गिरोह की कार्यशैली है। इस गिरोह ने और कितनी छात्राओं से अपराध किया, पता लगाया जा रहा है।
    -विवेक शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, अशोक नगर