Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोपाल में प्रेमी संग भागी पत्नी, पति ने लगाई फांसी, मरने से पहले बनाए वीडियो में दोनों पर लगाए गंभीर आरोप

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 05:12 PM (IST)

    भोपाल के निशातपुरा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में उसने अपनी पत्नी संध्या और उसके प्रेमी विकास पालक ...और पढ़ें

    युवक ने लगाई फांसी (इनसेट- मृतक पंकज अहिरवार)

    युवक ने लगाई फांसी (इनसेट- मृतक पंकज अहिरवार)

    HighLights

    1. निशातपुरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

    2. मृतक ने वीडियो में पत्नी और प्रेमी पर लगाए आरोप।

    3. पुलिस ने वीडियो जब्त कर जांच शुरू की है।

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उसने मोबाइल पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें अपनी पत्नी और उसके एक परिचित पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय पंकज अहिरवार, निवासी रतन कॉलोनी, निजी कंपनी में गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करता था। बुधवार रात करीब 10 बजे उसने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद युवक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

    वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

    मृतक द्वारा बनाए गए 2 मिनट 57 सेकंड के वीडियो में उसने आत्महत्या के लिए पत्नी संध्या और उसके प्रेमी विकास पालकर को जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो में उसने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी ने गांधी नगर थाने में उसके खिलाफ शिकायत की थी, जिसके चलते उसे थाने के चक्कर लगाने पड़े और मानसिक रूप से काफी परेशान रहना पड़ा।

    यह भी पढ़ें- भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को 'साइनाइड बम' से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, खाली कराया परिसर

    उसने यह भी कहा कि उसकी पत्नी फिलहाल खुरई में है। उसका प्रेमी उसे अपने साथ ले गया है। पत्नी को कई बार फोन किया, लेकिन वह वापस आने से इंकार कर रही है। युवक ने खुद को लगातार तनाव में बताया और इसी कारण यह कदम उठाने की बात कही।

    खबरें और भी

    पुलिस कर रही जांच

    मामले में पुलिस ने वीडियो को जब्त कर लिया है और तथ्यों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।