Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेलयात्रियों के लिए अलर्ट : भोपाल से यूपी-बिहार जाने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव, यहां देखें नया शेड्यूल

    Updated: Sun, 03 May 2026 04:02 PM (IST)

    जौनपुर जंक्शन पर यार्ड रीमॉडलिंग के कारण 4 से 27 मई तक भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के मार्ग अस्थायी रूप से बदल दिए गए हैं। यात्रियों को सलाह ...और पढ़ें

    ट्रेनों के मार्ग में बदलाव (प्रतीकात्मक चित्र)

    ट्रेनों के मार्ग में बदलाव (प्रतीकात्मक चित्र)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 4 मई से 27 मई तक यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जाएगा, जिसका असर पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों पर भी पड़ेगा। करीब 24 दिनों तक चलने वाले इस काम के चलते कई ट्रेनों के रूट अस्थायी रूप से बदल दिए गए हैं।

    इन ट्रेनों के मार्ग में बदलाव

    इस अवधि में वलसाड़-मुजफ्फरपुर (19051/19052) एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी गोदान एक्सप्रेस (11056/11055), छपरा-एलटीटी (11060/11059) एक्सप्रेस और सूरत-थावे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (19045/19046) जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग की बजाय वैकल्पिक रूट से संचालित होंगी। इसके अलावा इंदौर-पटना एक्सप्रेस (19321) और लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस (22103) के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।


    इन परिवर्तनों के चलते कई ट्रेनें जौनपुर की बजाय वाराणसी, अयोध्या, सुलतानपुर और प्रयागराज जैसे स्टेशनों के रास्ते चलाई जाएंगी। इससे भोपाल के यात्रियों के लिए यात्रा समय और रूट दोनों में बदलाव संभव है। खासकर जो यात्री पूर्वी उत्तर प्रदेश या बिहार की ओर सफर करते हैं, उन्हें अपने टिकट और ट्रेन के स्टापेज की जानकारी पहले से चेक करना जरूरी होगा।

    यह भी पढ़ें- भोपाल में UPSC मेंटोर को बंधक बनाकर पूर्व छात्र ने वसूले 2 करोड़ रुपये, बिजनेस प्लान के बहाने दिल्ली से बुलाकर की वारदात

    रवानगी से पहले स्टेटस जांच लें

    रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकता है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम, रेलवे हेल्पलाइन या अपने नजदीकी स्टेशन से ट्रेन की सही स्थिति जरूर पता कर लें।

    खबरें और भी