Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोपाल: टीवी का चैनल बदलने पर भड़क उठी पत्नी, हंसिये से प्रहार कर पति को किया लहूलुहान; सिर-गाल पर गंभीर चोट

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 03:33 PM (GMT+05:30)

    शहर के छोला मंदिर थाना इलाके में टीवी का चैनल बदलने को लेकर हुए विवाद में एक पत्नी ने पति पर हंसिए से हमला कर दिया, जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया ...और पढ़ें

    गुस्साई पत्नी ने पति पर किया हमला (AI Generated Image)

    गुस्साई पत्नी ने पति पर किया हमला (AI Generated Image)

    HighLights

    1. भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में हुई वारदात

    2. हंसिए के प्रहार से पति को लेगी गंभीर चोट।

    3. पुलिस ने आरोपित पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया।

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। पुराने शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में टीवी का चैनल बदलने जैसी मामूली बात ने पति-पत्नी के बीच विवाद को हिंसक बना दिया। आरोप है कि टीवी देख रही पत्नी का चैनल बदलने पर गुस्साई पत्नी ने पति पर घर में रखे हंसिए से हमला कर दिया। हमले में पति के सिर और गाल के पास गंभीर चोट आई।

    पुलिस के मुताबिक, घायल राकेश अहिरवार (32) मूल रूप से विदिशा जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में भोपाल की नगर निगम कॉलोनी में मजदूरी करते हैं। राकेश ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी राममनी अहिरवार आए दिन घरेलू बातों को लेकर विवाद करती है।

    शुक्रवार को राकेश नशे की हालत में घर पहुंचे थे। उस समय उनकी पत्नी टीवी देख रही थी। इसी दौरान राकेश से टीवी का चैनल बदल गया। इसी बात को लेकर पत्नी नाराज हो गई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि राममनी ने घर में रखा हंसिया उठाकर राकेश पर हमला कर दिया।

    हंसिए का वार राकेश के सिर और गाल के पास लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गए। घर में मौजूद स्वजनों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति संभाली और घायल राकेश को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

    यह भी पढ़ें- भोपाल में यूनियन कार्बाइड के आसपास पेयजल पर उठे गंभीर सवाल, 63 में 43 सैंपल दूषित; मलयुक्त बैक्टीरिया मिले

    अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान धारदार हथियार से चोट लगने की पुष्टि हुई। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर छोला मंदिर थाना पुलिस ने शनिवार को आरोपित पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपित महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    खबरें और भी