विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रूज हादसे पर भोपाल में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सांकेतिक अर्थियां लेकर पर्यटन मंत्री का बंगला घेरने निकले, पुलिस ने खदेड़ा

Updated: Sun, 03 May 2026 08:54 PM (IST)

जबलपुर के बरगी बांध क्रूज हादसे पर भोपाल में सियासी पारा चढ़ गया है। युवा कांग्रेस ने पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के आवास का घेराव करने का प्रयास किया और सांकेतिक अर्थियां लेकर प्रदर्शन किया, जिसे पुलिस ने बल प्रयोग कर रोका।

सड़क पर सांकेतिक अर्थियां रख प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।

सड़क पर सांकेतिक अर्थियां रख प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, भोपाल। जबलपुर के बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे को लेकर प्रदेश में सियासी तापमान बढ़ गया है। कांग्रेस ने इस घटना को “संस्थागत हत्याकांड” करार देते हुए राजधानी भोपाल में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के सरकारी आवास का घेराव करने निकले और सांकेतिक अर्थियां लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया।

पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका

भोपाल जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित खत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ता कंधों पर अर्थियां उठाकर आगे बढ़ रहे थे, लेकिन प्रकाश तरुण पुष्कर के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई और स्थिति बिगड़ने पर हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया गया।

bpl youth C pyer protest 2153

सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी का आरोप

प्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक परमार और खत्री ने आरोप लगाया कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित भ्रष्टाचार का परिणाम है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई। खराब मौसम के अलर्ट के बावजूद क्रूज को पानी में क्यों उतारा? मौके पर न लाइफ जैकेट थे, न रेस्क्यू टीम। आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है?

bpl youth C pyer protest 2152

मांगा पर्यटन मंत्री का इस्तीफा

युवा कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों ने सरकार से पर्यटन मंत्री का त्याग पत्र लेने, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पर प्रकरण दर्ज करने, मृतक के स्वजन को एक-एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने के साथ प्रदेश के सभी जल-पर्यटन केंद्रों का सेफ्टी ऑडिट कराने की मांग की।

यह भी पढ़ें- MP में क्रूज तो शुरू कर दिए, लेकिन स्पष्ट SOP आज तक नहीं, पर्यटन विभाग का दावा- क्रूज में लाइफ जैकेट अनिवार्य नहीं