Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जिहादी सिस्टर्स का जाल... भोपाल में प्रेमी और अहमदाबाद में मंगेतर संग हिंदू युवतियों को फंसाने का गिरोह चलाती थी अमरीन

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 09:35 PM (GMT+05:30)

    अमरीन खान अपने प्रेमी और मंगेतर के साथ मिलकर यह अंतरराज्यीय गिरोह चला रही थी। युवतियों को स्पा में नौकरी के बहाने फंसाकर देह व्यापार में धकेला जाता था ...और पढ़ें

    अमरीन व आफरीन ने भोपाल से अहमदाबाद तक फैला रखा था देह व्यापार का नेटवर्क।

    अमरीन व आफरीन ने भोपाल से अहमदाबाद तक फैला रखा था देह व्यापार का नेटवर्क।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। रोजगार का झांसा देकर हिंदू युवतियों का यौन शोषण कराने और मतांतरण का दबाव बनाने वाला मुस्लिम युवतियों द्वारा संचालित भोपाल का गिरोह अहमदाबाद तक संचालित हो रहा था। पड़ताल करने के लिए अहमदाबाद पहुंची भोपाल पुलिस को पता लगा कि वहां छह-सात स्पा सेंटरों से साठगांठ करके के जुहापुरा इलाके में किराये के फ्लैट में इस गिरोह द्वारा अंतरराज्यीय गिरोह चलाया जा रहा था।

    प्रेमी-मंगेतर संग चला रहीं थी गिरोह

    गिरोह की मुखिया भोपाल की अमरीन खान ने अहमदाबाद में अपने मंगेतर यासिर को वहां गिरोह के संचालन की जिम्मेदारी दे रखी थी। जबकि वह भोपाल में अपने मतांतरित प्रेमी चंदन यादव और बहन आफरीन खान और अन्य मुस्लिम युवतियों व रिश्तेदारों के साथ मिलकर गिरोह संचालित करती थी।

    भोपाल में गिरोह से जुड़ीं मुस्लिम युवतियां हिंदू युवतियों को रोजगार दिलाने के नाम पर झांसे में लेतीं और यहां उनका यौन शोषण कराने के बाद उन्हें अहमदाबाद के फ्लैट पर भी भेज देती थीं। वहां स्पा सेंटर में काम कराने की बात बोलतीं लेकिन वहां भी जबरन देह व्यापार के धंधे में झोंक दिया जाता था।

    हाई प्रोफाइल ग्राहकों को सप्लाई

    पुलिस के अनुसार, अमरीन ने स्वीकार किया है कि अहमदाबाद के कई स्पा सेंटरों से उसका संपर्क था। जांच में सामने आया है कि भोपाल और अहमदाबाद में पहले युवतियों को स्पा में जॉब और वेलनेस ट्रेनिंग के नाम पर जोड़ा जाता था। इसके बाद हाई-प्रोफाइल ग्राहकों की सूची तैयार करके उन्हें उनसे संपर्क करवाया जाता था। ग्राहक तय होने के बाद युवतियों को अहमदाबाद के जुहापुरा स्थित फ्लैट में भेजा जाता।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bhopal: जिहादी बहनों के खिलाफ हिंदू पीड़िताओं ने खोली जुबान, बोलीं- 'गोमांस खिलाया, जन्नत का ख्वाब दिखाकर दबाव बनाया'

    स्पा सेंटर भी कुचक्र में शामिल

    कुछ स्पा सेंटरों के संचालक सीधे तौर पर इस नेटवर्क से जुड़े थे। वे ग्राहकों को फ्लैट का लोकेशन साझा करते थे। बता दें कि पुलिस मामले में वांछित छह आरोपितों में से सिर्फ अमरीन, आफरीन और चंदन को गिरफ्तार कर सकी है। जबकि दुष्कर्म के तीन आरोपित- यासिर, बिलाल और चानू फरार हैं। पुलिस के अनुसार, अब पुलिस मामले में देह व्यापार की धारा बढ़ाई जाएगी।

    अहमदाबाद के फ्लैट में मिलीं उर्दू में लिखी मजहबी पुस्तकें

    भोपाल पुलिस के अहमदाबाद पहुंचने से पहले वांछित आरोपित यासिर वहां से फरार हो चुका था। एसआइ भरत सिंह मीणा का कहना है कि अहमदाबाद के जुहापुरा स्थित फ्लैट से तीन मजहबी पुस्तकें उर्दू में लिखी हुई मिली हैं।