Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    40 मिनट का रहस्य और CBI के तीखे सवाल, त्विषा केस में घिरीं सास गिरिबाला; पूछताछ के दौरान बिगड़ी तबीयत

    Updated: Sun, 31 May 2026 06:44 PM (IST)

    सीबीआई मॉडल त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह से गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान सीबीआई के एक तीखे सवाल ...और पढ़ें

    सीबीआई की कस्टडी में गिरिबाला सिंह।

    सीबीआई की कस्टडी में गिरिबाला सिंह।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी पड़ताल और तेज कर दी है। अदालत से रिमांड मिलने के बाद एजेंसी लगातार त्विषा के पति समर्थ सिंह और सास, पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से गहन पूछताछ कर रही है।

    शनिवार रात और रविवार सुबह सीबीआई ने त्विषा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह से लगातार पूछताछ की। इस दौरान जांच का केंद्र शादी के बाद रिश्तों में आए तनाव, पारिवारिक विवादों और घटना की रात के घटनाक्रम को समझना रहा। दोनों से तीन-तीन घंटे लगातार पूछताछ हो रही है। लंबी पूछताछ के दौरान 63 वर्षीय गिरिबाला सिंह की तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने सीबीआई अधिकारियों से घबराहट होने की बात कही।

    समर्थ से वैवाहिक जीवन में खटास पर पूछताछ

    सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान सीबीआई अधिकारियों ने समर्थ सिंह से वैवाहिक जीवन में बढ़ती खटास और विवादों को लेकर कई सवाल किए। शुरुआत में समर्थ ने पति-पत्नी के बीच होने वाली सामान्य अनबन का हवाला देकर स्थिति को साधारण बताने की कोशिश की। हालांकि, जब अधिकारी ने सीधे पूछा कि 22 अप्रैल को ऐसा क्या हुआ था कि त्विषा की मां, भाई और मामा के लड़के को भोपाल आकर तुम्हें समझाना पड़ा था, तो समर्थ ने इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

    सीबीआई का मानना है कि विवाह के महज कुछ महीनों के भीतर रिश्तों में आई गंभीर दरार और कथित विवादों की असली वजह सामने आना जांच के लिए अहम हो सकता है। एजेंसी ने मारपीट और पारिवारिक तनाव से जुड़े आरोपों पर भी सवाल किए, लेकिन सूत्रों के मुताबिक समर्थ ने कई मुद्दों पर सीधे जवाब देने के बजाय गोलमोल प्रतिक्रिया दी।

    खबरें और भी

    गिरिबाला को 40 मिनट की टाइमलाइन पर घेरा

    दूसरी ओर, सीबीआई की टीम ने गिरिबाला सिंह से घटना की रात के उन 40 मिनट को लेकर विस्तार से सवाल किए, जो जांच का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माने जा रहे हैं।

    सूत्रों की मानें तो सीबीआई ने त्विषा के स्वजनों के उस आरोप को गिरिबाला से जानना चाहा कि जो एफआइआर में भी दर्ज है कि रात 9:40 बजे तक मायके पक्ष की त्विषा से फोन पर सामान्य बातचीत हो रही थी, लेकिन इसके ठीक 40 मिनट बाद यानी 10:20 बजे जब त्विषा की भाभी ने दोबारा उसे फोन किया, तो पहले तो फोन उठा नहीं और जब उठा तो गिरिबाला ने फोन उठाकर सीधे उन्हें मौत की खबर दे दी। जिससे सभी सन्न रह गए कि आखिरकार कुछ मिनटों में ऐसा क्या हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई।

    जब अधिकारी ने गिरिबाला से पूछा कि इस बेहद कम समय में ऐसा क्या हुआ? और स्वजनों को सूचना किस परिस्थिति में दी गई, तो वे इस तीखे सवाल को झेल नहीं सकीं और तुरंत तबीयत खराब होने की बात कहने लगीं, जिसके चलते एजेंसी को पूछताछ का सिलसिला रोकना पड़ा।

    बयानों में विरोधाभास तलाश रही एजेंसी

    जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अब तक समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के बयानों में कई बिंदुओं पर अंतर सामने आया है। इसी वजह से सीबीआई दोनों के जवाबों का तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से मिलान कर रही है। एजेंसी को कुछ महत्वपूर्ण सवालों के स्पष्ट उत्तर अभी भी नहीं मिले हैं।

    समर्थ की पहले भी शादी की बात चली थी, जो टूट गई

    समर्थ सिंह की इस शादी से पहले भी एक रिश्ते को लेकर बात चली थी। उस समय लड़की और समर्थ दोनों करीब आ गए थे, बाद में किसी बात को लेकर दोनों में बातचीत बंद हो गई और बात नहीं बनी और इस पर मां और बेटे ने इंकार किया। जबकि सीबीआइ को इस मामले की जानकारी मिली थी, उनको शंका है कि इसका भी झगड़ा और बाद में मौत का कारण बना।

    फिलहाल सीबीआई के सवाल-जवाब का सिलसिला जारी है। अभी बहुत सवालों के जवाब मां और बेटे से जानने के लिए पूछताछ का समय तीन से पांच-पांच घंटे किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- 'त्विषा का फंदा किसने खोला...?' CBI के तीखे सवालों ने बढ़ाई गिरिबाला-समर्थ की परेशानी