Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'त्विषा का फंदा किसने खोला...?' CBI के तीखे सवालों ने बढ़ाई गिरिबाला-समर्थ की परेशानी

    Updated: Fri, 29 May 2026 10:41 PM (IST)

    सीबीआई ने त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह से पूछताछ का दायरा बढ़ाया है। एजेंसी के 'फंदा किसने ...और पढ़ें

    कोर्ट में पेशी के दौरान गिरिबाला सिंह व समर्थ सिंह।

    कोर्ट में पेशी के दौरान गिरिबाला सिंह व समर्थ सिंह।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। नोएडा से भोपाल में ब्याही गईं मॉडल व अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सीबीआई ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पिछले 24 घंटे से अधिक समय से सीबीआई के सवालों का सामना कर रही पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनका वकील बेटा व त्विषा का पति समर्थ सिंह बेहद सतर्कता से जवाब दे रहे हैं। हालांकि, एजेंसी के एक चुभते सवाल ने आरोपितों की मुश्किलें बढ़ा दी है।

    कानूनी तजुर्बा बनाम सीबीआई के तीखे सवाल

    जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सीबीआई का सबसे ज्यादा फोकस इस बात पर है कि जब त्विषा शर्मा को फंदे पर लटका देखा गया, तो उस फंदे को सबसे पहले किसने और कैसे खोला?’ इस सवाल के सामने आते ही समर्थ सिंह खामोश रहा। समर्थ के चुप होते ही एजेंसी ने लगातार सवाल किए।

    नपे-तुले जवाब दे रहीं गिरिबाला

    दूसरी तरफ, पूर्व जज गिरिबाला सिंह अपने लंबे कानूनी तजुर्बे के कारण बेहद सोच-समझकर और नपे-तुले जवाब दे रही हैं। सीबीआई की टीम कॉल डिटेल रिकार्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सामने रखकर दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने गिरिबाला, त्विषा व समर्थ के रिश्तों को लेकर सवाल किए। मामले से जुड़े कई तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर भी सवाल किए गए।

    'टनल व्यू' जांच से खुलेंगी रहस्य की परतें

    इस हाई-प्रोफाइल मामले में सुसाइड और मर्डर के उलझे ताने-बाने को सुलझाने के लिए सीबीआई अब टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। इसके तहत एजेंसी त्विषा शर्मा के आखिरी कुछ घंटों का एक वर्चुअल रीक्रिएशन तैयार कर रही है।

    खबरें और भी

    हम बता दें कि इसका मुख्य मकसद घटना से ठीक पहले और उसके तुरंत बाद की हर छोटी-बड़ी गतिविधि का मिनट-दर-मिनट विश्लेषण करना है। डिजिटल साक्ष्यों और वैज्ञानिक पद्धति के इस तालमेल से सीबीआइ मौत के समय की परिस्थितियों का हूबहू खाका खींच रही है, ताकि यह साफ हो सके कि यह महज आत्महत्या है या इसके पीछे कोई सुनियोजित साजिश रची गई।

    यह भी पढ़ें- त्विषा शर्मा केस: गिरिबाला और समर्थ 5 दिन की CBI रिमांड पर, होगी आमने-सामने पूछताछ