Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छत्तीसगढ़ में कक्षा चौथी की परीक्षा में विवादित सवाल : कुत्ते के नाम के विकल्प में 'राम'!, भोपाल में भी भड़के हिंदू संगठन

    Updated: Sat, 10 Jan 2026 03:00 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कक्षा चौथी के अंग्रेजी प्रश्नपत्र में एक कुत्ते के नाम के विकल्प में 'राम' शामिल होने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। हिं ...और पढ़ें

    हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी।

    हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी।

    HighLights

    1. छत्तीसगढ़ परीक्षा में कुत्ते के नाम पर 'राम' विकल्प।

    2. हिंदू संगठनों ने कहा, धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

    3. भोपाल में भी संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की।

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सरकारी स्कूलों की कक्षा चौथी की छमाही परीक्षा के अंग्रेजी प्रश्नपत्र में पूछे गए एक सवाल ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। एक वस्तुनिष्ठ प्रश्न में छात्रों से पूछा गया— “मोना के कुत्ते का नाम क्या है?” इसके चार विकल्पों में ‘राम’ नाम भी शामिल था। अन्य विकल्पों में बाला, शेरू और ‘कोई नहीं’ दिए गए थे।

    बुधवार को परीक्षा संपन्न होने के बाद जैसे ही प्रश्नपत्र सामने आया, मामला तूल पकड़ने लगा। हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए कड़ा विरोध जताया। विवाद की गूंज अब भोपाल तक पहुंच गई है, जहां हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

    सनातन धर्म को अपमानित करने का आरोप

    हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि इस तरह के सवाल केवल सनातन धर्म और उसके आराध्यों का अपमान करने की मानसिकता को दर्शाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू समाज की सहनशीलता का बार-बार दुरुपयोग किया जा रहा है। तिवारी ने कहा, “यदि ऐसा ही प्रश्न किसी अन्य समुदाय के आराध्य से जुड़ा होता, तो अब तक कड़ी कार्रवाई हो चुकी होती। हिंदू समाज सहनशील है, इसका मतलब यह नहीं कि उसकी भावनाओं से खिलवाड़ किया जाए।”

    संस्कृति बचाओ मंच ने भी इस प्रश्न को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि यह महज शैक्षणिक चूक नहीं, बल्कि संवेदनशीलता की गंभीर कमी का मामला है।

    यह भी पढ़ें- सीहोर में सड़क किनारे बेबस पिता ने किया नवजात का अंतिम संस्कार, जिला अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप, Video वायरल

    कार्रवाई की मांग तेज

    हिंदू संगठनों ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि जिस शिक्षक या समिति ने यह प्रश्नपत्र तैयार किया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और संबंधित व्यक्ति को तत्काल निष्कासित किया जाए। उनका कहना है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए प्रश्नपत्रों की जांच व्यवस्था को और सख्त किया जाना चाहिए।

    खबरें और भी