यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Yogi Adityanath in Ujjain: महाकाल के दर्शन करने पहुंचे CM आदित्यनाथ, गर्भग्रह में की पूजा अर्चना
Yogi Adityanath in Ujjain उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बुधवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल क ...और पढ़ें

उज्जैन (मध्य प्रदेश), ऑनलाइन डेस्क। Yogi Adityanath in Ujjain: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बुधवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। साथ ही बाबा महाकाल का का पूजन और अभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने नंदीहाल में पहुंचकर भोलेनाथ का ध्यान लगाया।
.jpg)
इंदौर में इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
बाबा महाकाल के दर्शन के बाद CM योगी आदित्यनाथ राजवाड़ा उद्यान जाएंगे। जहां वे करीब 10 मिनट तक रहेंगे। यहां से नाथ मंदिर स्थित योगी माधवराव महाराज की समाधि स्थल भी जाएंगे। सीएम योगी यहां से छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल का लोकार्पण करने भी जाएंगे। इसके बाद शाम ठीक चार बजे योगी अहिल्या उत्सव में शामिल होंगे। जिसके बाद सीएम योगी शाम ठीक 5.25 बजे इंदौर से रवाना होंगे।
.jpg)
इस प्रतिमा स्थल का CM करेंगे लोकार्पण
CM योगी आदित्यनाथ इंदौर में छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल का लोकार्पण भी करेंगे। BRTS मार्ग पर साल 1970 में निर्मित उद्यान (शिवाजी वाटिका) में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई थी। नगर निगम ने महाराज की शौर्य गाथा के प्रतीक स्वरूप उनकी प्रतिमा को किले की प्रतिकृति के समान स्मारक में पुनर्स्थापित करते हुए यहां नवनिर्माण कराया है।
स्मारक निर्माण के लिए रायगढ़ किला और महाराज द्वारा मराठा स्थापत्य शैली में निर्मित अन्य किलों की संरचना का सूक्ष्म अध्ययन किया गया है। दुर्ग और प्रतिमा की परिकल्पना इस प्रकार की गई है जैसे कि महाराज अश्वारूढ होकर युद्ध पर जाने के लिए किले के मुख्य प्रवेश द्वार से बाहर आ रहे हैं।