Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM मोदी की अपील का असर: CM मोहन के काफिले में पहली बार इलेक्ट्रिक कार शामिल, ग्रीन मोबिलिटी की ओर बढ़ाए कदम

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 05:15 PM (IST)

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले में पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन शामिल किया गया है, जो प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत अपील से प्रेरित है। इस पहल से न क ...और पढ़ें

    सीएम डॉ. मोहन यादव के काफिले में शामिल इलेक्ट्रिक कार।

    सीएम डॉ. मोहन यादव के काफिले में शामिल इलेक्ट्रिक कार।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने की अपील का असर अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले में भी दिखाई देने लगा है।
    मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक काफिले में पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) शामिल करने का निर्णय लिया है। इसके लिए महिंद्रा की अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e खरीदी गई है, जो बुधवार से मुख्यमंत्री के काफिले का हिस्सा बन गई है।

    मुख्यमंत्री बुधवार शाम दिल्ली रवाना होते समय मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर तक इसी इलेक्ट्रिक कार में सफर करेंगे। महिंद्रा के अनुसार यह वाहन एक बार चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर सकता है।

    काफिला छोटा हुआ, डीजल की खपत घटी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद राज्य सरकार ने वीआईपी काफिलों में वाहनों की संख्या कम करने की पहल की थी। इसका सीधा असर ईंधन खपत पर दिखाई दिया है।

    गैरेज सूत्रों के अनुसार अप्रैल 2026 में जहां वीआईपी वाहनों में लगभग 24 हजार लीटर डीजल की खपत हुई थी, वहीं मई में यह घटकर 18 हजार लीटर रह गई। यानी एक माह में करीब 6 हजार लीटर डीजल की बचत दर्ज की गई।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही अपने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या 13 से घटाकर 7 कर चुके हैं। उनकी इस पहल के बाद कई मंत्रियों और अधिकारियों ने भी कार-पूलिंग तथा कम वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

    ‘विकसित भारत 2047’ का संदेश

    मुख्यमंत्री की नई इलेक्ट्रिक कार को विशेष नंबर MP 02 VB 2047 आवंटित किया गया है। इसमें ‘VB’ का अर्थ ‘विकसित भारत’ और ‘2047’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प वर्ष को दर्शाता है। इस नंबर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश देने की कोशिश की गई है।

    खबरें और भी

    पहली बार काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन

    मुख्यमंत्री के आधिकारिक काफिले में पहली बार किसी इलेक्ट्रिक कार को शामिल किया गया है। इसे सरकारी परिवहन व्यवस्था में ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए वाहन की तकनीकी जांच पूरी कर ली गई है। ड्राइवरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों ने भी आवश्यक परीक्षण कर लिए हैं।

    आधुनिक सुविधाओं से लैस है XEV 9e

    महिंद्रा XEV 9e को कंपनी की सबसे आधुनिक इलेक्ट्रिक कारों में गिना जाता है। इसमें 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, फास्ट चार्जिंग तकनीक, एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। वाहन लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी उपयुक्त माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- World Bicycle Day: ऑस्ट्रिया से सीखे बिना अधूरा रहेगा भारत में सुरक्षित 'साइकिल सफर' का सपना