Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'यह मेरे और पीएम मोदी के सपनों का शहर...', CM शिवराज ने इंदौर को दी स्मार्ट सिटी में शीर्ष पर रहने की बधाई

    By Nidhi AvinashEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 04:10 PM (GMT+05:30)

    देश के 100 स्मार्ट शहरों में इंदौर को पहला स्थान मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन ने इंदौरवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा मैं इंदौरवासियों को इस ...और पढ़ें

    CM शिवराज ने इंदौर को दी स्मार्ट सिटी में शीर्ष पर रहने की बधाई (Image: NAI DUNIA)
    CM शिवराज ने इंदौर को दी स्मार्ट सिटी में शीर्ष पर रहने की बधाई (Image: NAI DUNIA)

    HighLights

    1. मध्य प्रदेश के शहर इंदौर ने एक बार फिर स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में बाजी मारी
    2. अब स्मार्ट शहरों में भी नंबर वन बन गया इंदौर
    3. केंद्र सरकार ने शुक्रवार को 2022 के लिए इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड्स की घोषणा की

    इंदौर, नई दुनिया/ जागरण डेस्क। Indore News: मध्य प्रदेश के शहर इंदौर ने एक बार फिर स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में बाजी मार ली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौरवासियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री शिवराज के भोपाल से इंदौर पहुंचने के बाद देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सासंद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

    स्मार्ट शहरों में अभी भी नंबर-1

    हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बधाई देते हुए कहा, 'इंदौर एक स्वच्छतम शहर तो है ही अब स्मार्ट शहरों में भी नंबर वन बन गया है। मैं इंदौरवासियों को इसके लिए बहुत शुभकामनाएं देता हूं। अब आप लोगों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। यह मेरे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों का शहर है।

    इंदौर ने जनभागीदारी और सरकार के संयुक्त प्रयासों से यह सफलता हासिल की है।' केंद्र सरकार द्वारा कराए गए इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कांटेस्ट में सबसे बेहतर काम के लिए इंदौर को बेस्ट स्मार्ट सिटी का पुरस्कार मिला है।

    दूसरे और तीसरे नबंर पर कौन सा शहर?

    केंद्र सरकार ने शुक्रवार को 2022 के लिए इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड्स की घोषणा की। मध्य प्रदेश ने सर्वश्रेष्ठ 'राज्य पुरस्कार' जीता है और तमिलनाडु ने दूसरा स्थान हासिल किया है।

    राजस्थान और उत्तर प्रदेश संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। केंद्र शासित प्रदेश श्रेणी में चंडीगढ़ को नंबर एक स्थान दिया गया है। देश के 100 स्मार्ट शहरों में इंदौर को पहला स्थान, गुजरात के सूरत को दूसरा स्थान और आगरा को तीसरा स्थान मिला है। पिछले साल अक्टूबर में इंदौर को लगातार छठी बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया था।