Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नर्मदापुरम में ट्रेन छूटने के डर से AC कोच में चढ़ी बुजुर्ग महिला, TTE ने मारा मुक्का; टूट गए दांत

    Updated: Fri, 08 May 2026 10:49 PM (IST)

    कुशीनगर एक्सप्रेस में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ टीटीई द्वारा मारपीट की गई। ट्रेन छूटने के डर से एसी कोच में चढ़ने पर टीटीई ने कथित तौर पर महिला क ...और पढ़ें

    टीटीई ने बुजुर्ग महिला को मारा मुक्का (प्रतीकात्मक चित्र)

    टीटीई ने बुजुर्ग महिला को मारा मुक्का (प्रतीकात्मक चित्र)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। कुशीनगर एक्सप्रेस में सफर कर रही 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्रेन छूटने के डर से महिला जल्दबाजी में एसी कोच में चढ़ गई, जिससे नाराज टीटीई ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। महिला का आरोप है कि टीटीई ने उनके मुंह पर घूंसा मारा, जिससे उनके दांत टूट गए।

    घटना के बाद पीड़ित महिला ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी टीटीई नदीम खान के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    ट्रेन चलने लगी तो सामने वाले कोच में चढ़ गईं

    जानकारी के अनुसार, भोपाल निवासी 75 वर्षीय सुशीला देवी 6 मई को नर्मदापुरम से भोपाल आने के लिए कुशीनगर एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। ट्रेन चलने की स्थिति में थी, इसलिए जल्दबाजी में वह सामने खड़े एसी कोच में चढ़ गईं। बुजुर्ग महिला का कहना है कि उन्होंने टीटीई से कहा था कि वह धीरे-धीरे स्लीपर कोच तक चली जाएंगी, क्योंकि उम्र अधिक होने के कारण तेजी से चलना संभव नहीं है।

    ‘जल्दी निकलो’ कहकर भड़का टीटीई

    आरोप है कि टीटीई नदीम खान इस बात पर भड़क गया और तत्काल कोच से उतरने के लिए दबाव बनाने लगा। जब बुजुर्ग महिला ने अपनी उम्र और असमर्थता का हवाला दिया तो उसने कथित तौर पर उनका हाथ मरोड़ दिया और मुंह पर घूंसा मार दिया। घूंसा लगने से महिला का दांत टूट गया।

    बेटे के साथ पहुंची थाने

    घटना के बाद सुशीला देवी ने अपने बेटे को पूरी जानकारी दी। बाद में ट्रेन के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचने पर बेटा उन्हें लेकर जीआरपी थाने पहुंचा, जहां शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने टीटीई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर नोटिस जारी किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यूक्रेन से MBBS, भोपाल में जालसाजी... 1.40 लाख के नकली नोटों के साथ बंगाली डॉक्टर गिरफ्तार, साइबर ठगी में भी लिप्त

    हालांकि, टीटीई नदीम खान ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार किया है। उनका कहना है कि महिला के साथ किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई।

    कुशीनगर एक्सप्रेस में सवार महिला यात्री सुशीला देवी ने टीटीई के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर नोटिस जारी किया है।
    - एमएस सोमवंशी, जीआरपी थाना प्रभारी, रानी कमलापति स्टेशन, भोपाल