MP के बाद अब ओडिशा, बंगाल सहित तीन राज्यों में खुलेंगे IIFM, वन प्रबंधन शिक्षा का होगा विस्तार
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (IIFM) भोपाल की सफलता के आधार पर देश के अन्य राज्यों में भी ऐसे संस्थान खोलने का निर्णय लिय ...और पढ़ें

भारतीय वन प्रबंध संस्थान, भोपाल (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, भोपाल। अब वन प्रबंधन की पढ़ाई केवल मध्य प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगी। केंद्र सरकार देश के अन्य राज्यों में भी भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (IIFM) की तर्ज पर नए संस्थान स्थापित करने की तैयारी में है। प्रस्तावित योजना के तहत ओडिशा के मयूरभंज, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिला अंतर्गत कुर्सियांग, तथा दक्षिण भारत में एक-एक IIFM स्थापित किया जाएगा।
हाल ही में भोपाल दौरे पर आए केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने IIFM सोसाइटी की वार्षिक बैठक में इस प्रस्ताव को लेकर अहम निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों में IIFM ने शैक्षणिक और व्यावसायिक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यहां अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर प्लेसमेंट मिल रहे हैं, जिससे संस्थान की विश्वसनीयता और प्रभाव लगातार बढ़ा है। इसी सफलता को आधार बनाकर अन्य राज्यों में भी IIFM मॉडल लागू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- भोपाल में एम्स व पीपुल्स यूनिवर्सिटी को सायनाइड बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप, जांच में निकली अफवाह
उल्लेखनीय है कि IIFM में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके साथ ही वानिकी, वन आधारित उद्योगों, वाणिज्य और शोध से जुड़े उन्नत पाठ्यक्रम संचालित होते हैं। यहां एमबीए वानिकी प्रबंधन और एमबीए सस्टेनेबिलिटी मैनेजमेंट जैसे डिग्री कोर्स भी कराए जाते हैं। नए संस्थानों के खुलने से देशभर के विद्यार्थियों को वन प्रबंधन और सतत विकास के क्षेत्र में अध्ययन और करियर के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।