Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शर्मनाक! इंदौर में शिक्षक ने तार-तार की नाबालिग छात्रा की इज्जत, अश्लील हरकत की तो भीड़ ने निर्वस्त्र कर पीटा

    By Jagran NewsEdited By: Babli Kumari
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 04:00 PM (IST)

    मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है।एक शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को कैफे में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की और उसको डराया भी की ...और पढ़ें

    गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ तार-तार (प्रतीकात्मक फोटो)
    गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ तार-तार (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से की अश्लील हरकत
    2. भीड़ ने टीचर की जमकर की पिटाई
    3. पुलिस ने कहा- शिक्षक पर होगी उचित कानूनी कार्रवाई

    इंदौर, एजेंसी। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक टीचर ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर दिया। यह शर्मनाक खबर इंदौर के एक टीचर की है। इस टीचर ने अपनी ही एक नाबालिग छात्रा को कैफे में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। यह छात्रा निजी कोचिंग संस्थान से राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही थी। इस छात्रा की उम्र 17 वर्षीय है। जब यह खबर सामने आयी तो कुछ लोगों ने  शिक्षक को सरेआम निर्वस्त्र करके पीटा और उसे इसी हालत में पुलिस थाने लेकर गए।

    न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, भीड़ द्वारा शिक्षक की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। तुकोगंज पुलिस थाने के प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि निजी कोचिंग संस्थान के शिक्षक पर आरोप है कि उसने नीट की तैयारी कर रही नाबालिग छात्रा को पढ़ाई के बहाने एक कैफे में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत की।

    जितेंद्र यादव के मुताबिक, आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के एक साथी शिक्षक ने पीड़ित छात्रा को फोन करके कथित रूप से धमकाया कि वह उसके साथ हुई कथित अश्लील हरकत की आपबीती किसी भी व्यक्ति को न सुनाए, वरना उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

    पुलिस करेगी उचित कानूनी कार्रवाई

    प्रभारी जितेंद्र यादव के अनुसार, दोनों शिक्षकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिक्षक को सरेआम निर्वस्त्र कर पीटे जाने की घटना पर थाना प्रभारी ने कहा कि इस संबंध में भी उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Datia News: MP के दतिया में खूनी संघर्ष, खेत में मवेशी घुसने के विवाद पर दो पक्षों में गोलीबारी; पांच की मौत

    यह भी पढ़ें- आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का 18 सितंबर को होगा अनावरण, अद्वैत वेदांत के दर्शन का संदेश देगा 'एकात्म धाम'