विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Datia News: MP के दतिया में खूनी संघर्ष, खेत में मवेशी घुसने के विवाद पर दो पक्षों में गोलीबारी; पांच की मौत

By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
Published: Wed, 13 Sep 2023 12:43 PM (GMT+05:30)

मध्य प्रदेश के दतिया स्थित सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेंडा गांव में रंजिश के चलते बड़ा गोली कांड हुआ ...और पढ़ें

दतिया में आपसी रंजिश में चली गोलियां, पांच लोगों की मौत
दतिया में आपसी रंजिश में चली गोलियां, पांच लोगों की मौत

दतिया, जेएनएन। दतिया में धान के खेत में मवेशी घुस जाने के विवाद पर बुधवार सुबह पाल और दांगी समाज के लोगों के बीच हुआ विवाद गोलीकांड में बदल गया। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। जिनमें दांगी समाज के तीन और पाल समाज के दो लोगों की जान चली गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में एक ही परिवार के पिता-पुत्र और भाई शामिल हैं।

धान के खेत में मवेशी घुसने को लेकर विवाद

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम रेंडा में बुधवार सुबह प्रकाश दांगी का गांव के ही प्रीतम पाल से उसके धान के खेत में मवेशी घुस जाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग बंदूक और अन्य हथियार लेकर आमने सामने आ गए।

इन लोगों की हुई मौत

देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। इस गोलीकांड में प्रकाश दांगी पुत्र भैयालाल, उसका पुत्र सुरेंद्र दांगी एवं भाई रामनरेश दांगी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष पाल समाज के दो लोगों में राजेंद्र पाल और राघवेंद्र पाल की मौत हुई है।

पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील

घटना के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों को भी उपचार के लिए वाहन से अस्पताल पहुंचाया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि मवेशी घुसने की घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीन दिन पहले भी विवाद हुआ था जिसे लेकर राजीनामे की कोशिश कराई गई। लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। बुधवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।

ये भी पढ़ें: Yogi Adityanath in Ujjain: महाकाल के दर्शन करने पहुंचे CM आदित्यनाथ पहुंचे, गर्भग्रह में की पूजा अर्चना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।