Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जबलपुर में नर्मदा स्नान कर रहे युवक-युवती भूले मर्यादा, सुरक्षा टीम ने बाहर निकाला; आपत्तिजनक हरकत का Video वायरल

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 08:11 AM (IST)

    जबलपुर के गौरीघाट पर नर्मदा नदी में स्नान करते हुए एक युवक-युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। सुरक्षाकर्मियों ...और पढ़ें

    गौरीघाट पर स्नान के दौरान युवक-युवती ने की आपत्तिजनक हरकत (वीडियो ग्रैब)

    गौरीघाट पर स्नान के दौरान युवक-युवती ने की आपत्तिजनक हरकत (वीडियो ग्रैब)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, जबलपुर। नर्मदा नदी के पवित्र गौरीघाट का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद चर्चा और विवाद का केंद्र बन गया है। वायरल वीडियो में एक युवक और युवती नदी के बीच स्नान के दौरान आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। वीडियो दूर से बनाया गया है, इसलिए दोनों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।

    दोस्तों के साथ पहुंचे थे दोनों

    जानकारी के अनुसार युवक और युवती अपने कुछ दोस्तों के साथ गौरीघाट घूमने पहुंचे थे। स्नान के दौरान दोनों तट से काफी दूर नदी के पानी में चले गए। घाट पर मौजूद लोगों ने उनकी गतिविधियों पर आपत्ति जताते हुए उन्हें बाहर आने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। इसके बाद घाट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों व पुलिस को सूचना दी गई।

    सुरक्षाकर्मियों ने दी हिदायत

    सूचना मिलते ही होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को नदी से बाहर निकाला। पूछताछ में युवक-युवती ने बताया कि वे दोस्तों के साथ घूमने और स्नान के लिए आए थे। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें सार्वजनिक स्थलों पर मर्यादित व्यवहार बनाए रखने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की समझाइश दी। साथ ही उनके परिजनों को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई। भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं करने की चेतावनी देकर दोनों को छोड़ दिया गया।

    युवती तट से दूर जाने को लेकर असहज थी

    प्राथमिक जानकारी में यह भी सामने आया कि गौरीघाट पर युवती तट से दूर गहरे पानी में जाने को लेकर असहज थी, जिससे किसी दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जबलपुर: एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए रेलवे इंजीनियर के सागर-भोपाल में ठिकानों पर छापेमारी, कोर्ट से मिली तीन दिन की रिमांड