विदिशा में झेलम एक्सप्रेस का इंजन फेल, दो घंटे तक खड़ी रही ट्रेन, यात्री हुए परेशान
भोपाल से रवाना हुई झेलम एक्सप्रेस का इंजन विदिशा स्टेशन से पहले खराब हो गया। इससे ट्रेन दो घंटे से अधिक समय तक बीच रास्ते खड़ी रही, जिससे यात्रियों को ...और पढ़ें

भारतीय रेल (प्रतीकात्मक चित्र)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल से शनिवार सुबह रवाना हुई झेलम एक्सप्रेस तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। पुणे-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11077) का इंजन विदिशा स्टेशन से पहले ही फेल हो गया, जिससे ट्रेन करीब दो घंटे से अधिक समय तक बीच रास्ते खड़ी रही। इस कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विदिशा स्टेशन पहुंचने से पहले ठप
जानकारी के अनुसार झेलम एक्सप्रेस सुबह 8.54 बजे भोपाल स्टेशन से विदिशा की ओर रवाना हुई थी। विदिशा स्टेशन पर इसे 9.25 बजे पहुंचना था, लेकिन स्टेशन से करीब पांच किलोमीटर पहले कमापार फाटक के पास अचानक ट्रेन का इंजन जवाब दे गया। इसके बाद ट्रेन वहीं खड़ी हो गई।
घटना की सूचना तत्काल विदिशा और भोपाल के रेलवे अधिकारियों को दी गई। रेलवे प्रशासन ने विदिशा सेक्शन से वैकल्पिक इंजन की व्यवस्था की। बताया गया कि एक मालगाड़ी का इंजन बुलाकर झेलम एक्सप्रेस में लगाया गया, जिसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका।
यह भी पढ़ें- MP में कांग्रेस MLA का विवादित बयान, कहा- 'खूबसूरत लड़की दिखे तो हो सकता है रेप', दुष्कर्म को धर्मग्रंथ से जोड़ा
इंजन फेल होने की सूचना मिलते ही आरपीएफ भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों को काफी परेशानी हुई। विदिशा उतरने वाले कई यात्री समय की मजबूरी के चलते रंगई मार्ग से पैदल चलते हुए सड़क तक पहुंचे।
खबरें और भी
विदिशा आरपीएफ थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन के पावर फेल होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजाम किए गए। ट्रेन करीब 2 घंटे 11 मिनट तक खड़ी रही। इंजन बदलने के बाद उसे आगे के लिए रवाना किया गया।