भोपाल में लव जिहाद नेटवर्क : कॉलेज, स्पा, जिम तक फैला जाल; भोली-मजबूर हिंदू लड़कियों को फुसलाकर, ब्रेनवाश कर मतांतरण का खेल
भोपाल में लव जिहाद का एक सुनियोजित नेटवर्क सक्रिय है, जो हिंदू लड़कियों को दोस्ती, नौकरी या भावनात्मक सहारे का झांसा देकर फंसाता है। दुष्कर्म, ब्लैकमे ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, भोपाल। अशोकनगर के पिपरई की एक किशोरी समेत तीन नाबालिग हिंदू बालिकाओं से भोपाल में दुष्कर्म और जबरन निकाह कर मतांतरण करवाने वाले गिरोह के पकड़े जाने के बाद एक बार फिर शहर में चल रहा मतांतरण का जिहादी नेटवर्क उजागर हुआ है। राजधानी में लगातार हिंदू युवतियों से दोस्ती कर दुष्कर्म, फिर ब्लैकमेलिंग और मतांतरण की घटनाएं महज रिश्ते के बनने-टूटने का संयोग नहीं है, बल्कि एक सुनियोजित षड्यंत्र है, जिसमें जानबूझकर पहचान बदलकर या फिर दोस्ती की आड़ में हिंदू युवतियों को फंसाया जाता है, फिर उनसे शारीरिक संबंध बनाकर और ब्लैकमेल कर या तो मतांतरित करवाया जाता है, या फिर शोषण कर छोड़ दिया जाता है।
लव जिहाद के इस नेटवर्क के तार भोपाल में स्कूल-कॉलेजों से लेकर जिम, स्पा सेंटर, डांस क्लास और यहां तक कि पब व क्लबों तक फैले हैं। कहीं नौकरी का झांसा देकर तो कहीं परिवार से दूर रहने वाली हिंदू लड़कियों को भावनात्मक सहारा देने का स्वांग कर जिहाद गिरोह के युवक हिंदू लड़कियों को निशाना बनाते हैं।
ब्रेनवाश करने में माहिर
इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों में भोली-भाली हिंदू लड़कियों का ब्रेनवाश भी किया जाता है। भोपाल में लगभग हर सप्ताह धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत पुलिस केस दर्ज किए जा रहे हैं, जिनमें कई केसों में इस नेटवर्क का खुलासा हुआ है। हालांकि अब तक कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई है।
दो सगी बहनों को बनाया था शिकार
पिछले वर्ष टीआईटी कॉलेज के बहुचर्चित दुष्कर्म, मतांतरण कांड में पीड़िताओं ने इसी तरह के नेटवर्क की शिकायत की थी। आरोपितों ने दो सगी बहनों को निशाना बनाकर उनसे दुष्कर्म कर मतांतरण का दबाव बनाया था। दोनों बहनें अनाथ थीं और कालेज में पढ़ाई के साथ नौकरी करती थीं। मुख्य आरोपित फरहान, उसके दोस्त अली और साद ने मिलकर कॉलेज में उनसे दोस्ती की। अपने मुस्लिम दोस्तों के गिरोह में शामिल किया।
खबरें और भी
फिर फरहान ने बड़ी बहन से दुष्कर्म कर उसका वीडिया बनाया। बाद में छोटी बहन से संबंध बनाए। इतना ही नहीं, उसने अपने दोस्त के सामने भी पीड़िता को परोस दिया। कुछ समय बाद दोनों बहनों को फरहान की करतूत पता चली। डरकर पीड़िताओं ने लंबे समय तक मामले को छुपाकर रखा। वहीं अन्य पीड़िताओं के सामने आने के बाद उन्होंने शिकायत की थी।
जिहादी सिस्टर्स की करतूत बेनकाब
बागसेवनिया क्षेत्र में अमरीन और आफरीन नामक दो जिहादी बहनों ने स्पा सेंटर में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर छत्तीसगढ़ की एक हिंदू युवती और उसकी सहेली को घर में रखा और फिर अपने मुस्लिम भाइयों व प्रेमी के सामने परोस दिया। इतना ही नहीं, दोनों हिंदू युवतियों को उन्होंने देह व्यापार में धकेल दिया और उसके रुपये भी नहीं देती थीं। आरोपित मुस्लिम बहनों का यह नेटवर्क भोपाल से अहमदाबाद तक फैला हुआ था। जिसमें कई हिंदू युवतियों को फंसाया जा चुका है।
यह भी पढ़ें- लव जिहाद की 'भोपाल फाइल्स' : MP में सुनियोजित मतांतरण का जाल, किशोरियों को बना रहे शिकार, बुर्का पहन पहुंच रहीं घर
क्लासमेट निकला लव जिहादी
राजधानी के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं की हिंदू छात्रा को उसके मुस्लिम क्लासमेट ने दोस्ती कर फंसाया और फिर घुमाने के बहाने दुष्कर्म किया। साथ ही ब्लैकमेलिंग कर उससे एक लाख रुपये ऐंठे और मतांतरण का दबाव बनाया। पीड़ित छात्रा का क्लासमेट आरोपित ओसाफ भी एक संभ्रांत परिवार से संबंध रखता है। हालांकि फिर भी वह कट्टरपंथी विचारधारा अपनाकर पीड़िता का शोषण करता था।