विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोपाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा: बालक की हत्या के बाद अंडकोष बेचने हत्यारों ने ईरानी गैंग से किया था संपर्क; पुलिस ने क्राइम सीन कराया रीक्रिएट

Updated: Thu, 20 Aug 2026 10:06 PM (IST)

पुलिस जांच में सामने आया कि करोड़ों कमाने के लालच में बालक की हत्या करने के बाद हत्यारों ने उसके अंडकोष बेचने के लिए ईरानी गैंग से संपर्क किया था। पुलिस अब यह भी पता लगा रही कि इस गिरोह का संबंध मानव अंगों की खरीद-फरोख्त से तो नहीं है।

पुलिस ने क्राइम सीन का रीक्रिएशन कराया, गोताखोरों ने केबल स्टे ब्रिज से निकाली पॉलीथिन। (वीडियो ग्रैब)

पुलिस ने क्राइम सीन का रीक्रिएशन कराया, गोताखोरों ने केबल स्टे ब्रिज से निकाली पॉलीथिन। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. पुलिस ने उस पॅालीथिन को जब्त किया, जिसमें अंडकोष फेंके थे।

  2. मुख्य आरोपित के खातों में लाखों के लेन-देन की जानकारी मिली।

  3. फिलहाल सभी आरोपित पुलिस रिमांड पर, पूछताछ जारी।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अंडकोष बेचकर करोड़ों कमाने के लालच में 14 वर्षीय बालक की बेरहमी से हत्या के बाद भोपाल के छोटे तालाब में उसका शव फेंकने के सनसनीखेज मामले में पुलिस की पड़ताल में कई नए खुलासे हो रहे हैं। हत्या के बाद बालक के अंडकोष बेचने के लिए आरोपितों ने ईरानी गैंग से संपर्क किया था। पुलिस को आरोपितों से पूछताछ में इस संबंध में अहम जानकारी मिली है।

अब पुलिस उन संदिग्ध लोगों की पहचान और भूमिका की जांच कर रही है, जिनसे आरोपितों ने संपर्क किया था। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं इस गिरोह का संबंध मानव अंगों की खरीद-फरोख्त से तो नहीं है।

क्राइम सीन रीक्रिएशन, पॉलीथिन जब्त

शहर की श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने बुधवार और गुरुवार को आरोपितों को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट कराया। पुलिस ने उस जगह की भी जांच की, जहां हत्या के बाद बालक का शव फेंका गया था। इसी दौरान उस पॉलीथिन के बारे में जानकारी मिली, जिसमें अंडकोष रखकर बाद में तालाब में फेंके गए थे। पुलिस ने गुरुवार को पॉलीथिन जब्त कर लिया है और उसे जांच के लिए भेजा जा रहा है।

बैंक खातों में लाखों के लेन-देन ने बढ़ाई जांच

एसीपी संतोष पटेल ने बताया कि पूछताछ में हत्या की साजिश, अंडकोष निकालने और उन्हें बेचने की कोशिश से जुड़ी कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। जांच में एक आरोपित के बैंक खाते में लाखों रुपये के लेनदेन की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इन ट्रांजेक्शन का स्रोत और जिन खातों में रकम गई, उनकी जानकारी जुटा रही है। पुलिस को आशंका है कि इन लेन-देन का संबंध किसी बड़े नेटवर्क से हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Instagram वीडियो ने बनाया कातिल! 1.20 करोड़ में अंडकोष बेचने की सनक में 14 साल के बालक की हत्या... भोपाल में खौफनाक वारदात

फर्जी रील देखकर आया करोड़ों का लालच

बता दें कि शहर में इकबाल मैदान के पास पेन और चाबी के छल्ले बेचने वाले बालक को चार आरोपित छह अगस्त को रुपये का लालच देकर सुनसान जगह पर ले गए और चाकू मारकर उसकी हत्या की, फिर ब्लेड से उसके गुप्तांग (अंडकोष) को काटकर शरीर से अलग कर दिया। आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने इस घटना को अंडकोष बेचने के लिए अन्जाम दिया।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फर्जी रील देखी थी, जिसमें अंडकोष की कीमत 1.2 करोड़ से लेकर छह करोड़ रुपये बताई गई। इससे वह लालच में आ गए, लेकिन जब अंडकोष नहीं बिके तो उन्हें नाले में फेंक दिया।

बीबीए छात्र ने रची साजिश, खुद को बताता था डॉक्टर

इस साजिश का मुख्य आरोपित 20 वर्षीय बीबीए छात्र जोहेब खान है। उसने खुद को डॉक्टर बताकर अपने चार साथियों, जिनमें तीन नाबालिग थे, से इस घटना को अन्जाम दिलाया।