Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देशभर में ATM लूटने निकले मेवात गिरोह का भोपाल में पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार, गैस सिलेंडर व टूलकिट देखकर पुलिस भी हैरान

    Updated: Sat, 17 Jan 2026 09:00 PM (IST)

    भोपाल पुलिस ने देशभर में एटीएम लूटने वाले मेवात गिरोह के पांच शातिर बदमाशों को लालघाटी में गिरफ्तार किया है। ये बदमाश एटीएम मशीन को गैस सिलेंडर और अत् ...और पढ़ें

    गिरफ्तार आरोपियों ने लोहा काटने का डेमो दिखाया, उनकी कार से अलग-अलग नंबर प्लेट भी बरामद हुईं।

    गिरफ्तार आरोपियों ने लोहा काटने का डेमो दिखाया, उनकी कार से अलग-अलग नंबर प्लेट भी बरामद हुईं।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। मेवात, हरियाणा से देशभर में एटीएम लूट की वारदातों को अंजाम देने निकली पांच शातिर बदमाशों की गैंग को भोपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई में धर दबोचा है। गैंग लालघाटी इलाके में एटीएम मशीन काटकर लूटने की फिराक में थी। बदमाशों के पास से दो ऑक्सीजन सिलेंडर, एक एलपीजी गैस टंकी और दर्जनभर अत्याधुनिक औजार बरामद किए गए हैं, जिनसे वे कुछ ही मिनटों में एटीएम उखाड़ने की तैयारी में थे।

    शुक्रवार तड़के करीब चार बजे कोहेफिजा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान ग्रीन एकड़ ब्रिज के नीचे बदमाशों की कार ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर संजीव धाकड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद बदमाश भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों को मौके पर ही पकड़ लिया।

    कार की तलाशी के दौरान जब पुलिस को गैस सिलेंडर, रेगुलेटर, पाइप, कटर, रॉड, हथौड़े, रस्सियां और अन्य संदिग्ध औजार मिले तो बदमाशों से सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे लालघाटी क्षेत्र स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को विस्फोट के जरिए उखाड़ने वाले थे।

    मास्टरमाइंड मेवात का, कई राज्यों में वारदातें

    डीसीपी जोन-3 अभिनव चौकसे ने बताया कि हरियाणा के मेवात, बादौली निवासी 27 वर्षीय शाहबुद्दीन इस गैंग का मास्टरमाइंड है। उसके साथ भरतपुर (राजस्थान) निवासी 26 वर्षीय शैकुल, मेवात निवासी 21 वर्षीय वकील, नूंह निवासी 29 वर्षीय नसीम और भरतपुर निवासी मौसम शामिल थे। सभी आरोपितों के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर अपराध दर्ज हैं।

    खबरें और भी

    पुलिस जांच में सामने आया है कि गैंग इससे पहले बेंगलुरु में एटीएम उखाड़कर करीब 14 लाख रुपये और मध्यप्रदेश के नीमच में 23 लाख रुपये लूट चुकी है। आरोपितों ने बताया कि वे दो दिन पहले मेवात से निकले थे और मध्यप्रदेश के बाद महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना में एटीएम लूट की वारदातें करने की योजना थी। भोपाल के बाद उनका अगला निशाना कर्नाटक था।

    यह भी पढ़ें- विदिशा में झेलम एक्सप्रेस का इंजन फेल, दो घंटे तक खड़ी रही ट्रेन, यात्री हुए परेशान

    खतरनाक तरीका, मिनटों में ATM साफ

    आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे पहले एटीएम बूथ में गैस भरकर विस्फोट करते हैं, मशीन को उखाड़कर कार में रखते हैं और फरार हो जाते हैं। गिरफ्तारी के बाद जब बदमाशों ने डेमो देकर दिखाया कि वे मात्र दो मिनट में एटीएम जैसी मजबूत धातु काट सकते हैं और 16 एमएम की लोहे की रॉड एक मिनट में काट देते हैं, तो पुलिस भी हैरान रह गई।

    गैंग का दावा है कि वे दस मिनट के भीतर पूरी वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं। पहचान छिपाने के लिए वे एटीएम बूथ के सीसीटीवी कैमरों पर पेंट स्प्रे कर देते थे और हर राज्य के लिए अलग-अलग नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते थे। पुलिस को उनके पास से कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना समेत अन्य राज्यों की छह नंबर प्लेट बरामद हुई हैं।

    पुलिस ने सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया है।