Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP News: सरकारी नौकरी का इंतजार होगा खत्म! एक साल में एक लाख पदों पर भर्ती की तैयारी तेज, जल्द आएगा नोटिफिकेशन

    By Aditi ChoudharyEdited By:
    Updated: Thu, 15 Sep 2022 01:39 PM (GMT+05:30)

    MP News मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार एक साल के भीतर विभिन्न कैडर के एक लाख पदों पर भर्ती करेगी। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी वि ...और पढ़ें

    सरकारी नौकरी का इंतजार होगा खत्म! एक साल में एक लाख पदों पर भर्ती की तैयारी तेज, जल्द आएगा नोटिफिकेशन
    सरकारी नौकरी का इंतजार होगा खत्म! एक साल में एक लाख पदों पर भर्ती की तैयारी तेज, जल्द आएगा नोटिफिकेशन

    भोपाल, जागरण नेटवर्क। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। राज्य की सरकार जल्द ही एक लाख युवाओं को विभिन्न सरकारी पदों पर नियुक्त करेगी। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने तैयारियां शुरु कर दी है। बहुत जल्द इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी होना शुरु हो जाएगा।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की घोषणा

    मालूम हो कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार एक साल के भीतर विभिन्न कैडर के एक लाख पदों पर भर्ती करेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में इसकी घोषण की थी। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी)ने सभी विभागों से संभाग और जिला स्तर पर रिक्तियों की जानकारी मंगवाई है।

    विभिन्न विभागों से रिक्त पदों की मांगी गई जानकारी 

    विभिन्न सरकारी विभागों से जानकारी आने के बाद जीएडी ने 14 सितंबर को सभी विभागों को पत्र लिखकर पूछा है कि किन-किन संवर्ग में स्वीकृत पद से पांच प्रतिशत से ज्यादा पदों पर भर्ती की जानी है। दरअसल, वित्त विभाग ने पिछले साल साफ निर्देश दिए थे कि जिन संवर्ग में कुल स्वीकृत पदों के पांच प्रतिशत से ज्यादा पर भर्ती की जानी है उसके लिए वित्त विभाग की स्वीकृति लेना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें- MP School Education: मध्‍य प्रदेश में अब हर तीन माह में जिलेवार जारी होगा शिक्षा रिपोर्ट कार्ड

    जल्द शुरु होगी भर्ती प्रक्रिया

    इसी कारण यह जानकारी मांगी गई है। राज्य, संभाग और जिला स्तरीय सभी तरह के संवर्ग में यह नियम लागू होगा। विभाग की तरफ से उन पदों की जानकारी सीधे व्यावसायिक परीक्षा मंडल (पीईबी) को भेजने को कहा गया है, जिनमें पांच प्रतिशत से कम भर्तियां की जानी हैं। जानकारी पहुंचने के बाद पीईबी की तरफ से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- बच्चों की चिंता करने की जरूरत नहीं, मामा भरवाएगा फीस