Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MP में 70 हजार शिक्षकों को TET की तैयारी कराएगी सरकार, मई में शुरू होगी ऑनलाइन कोचिंग

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 08:47 PM (IST)

    मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग जुलाई में प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए 70 हजार शिक्षकों को तैयार करेगा। मई के पहले सप्ताह से ऑनलाइन ...और पढ़ें

    शासकीय शिक्षक (प्रतीकात्मक चित्र)

    शासकीय शिक्षक (प्रतीकात्मक चित्र)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने जुलाई में प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को ध्यान में रखते हुए तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेशभर से लगभग 70 हजार शिक्षकों की पहचान कर उनकी सूची तैयार कर ली गई है। इन शिक्षकों को परीक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयार करने के उद्देश्य से मई के पहले सप्ताह से ऑनलाइन कोचिंग क्लासेस शुरू की जाएंगी।

    इसकी तैयारी लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) की असेसमेंट सेल द्वारा की जाएगी। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) से निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार जुलाई में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित होने की संभावना है।

    ऐच्छिक है व्यवस्था

    अधिकारियों का कहना है कि कोचिंग क्लासेस अनिवार्य नहीं होगी, लेकिन शिक्षकों को विषयवार तैयारी का पूरा अवसर दिया जाएगा। विशेषज्ञों द्वारा यूट्यूब और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए पढ़ाई कराई जाएगी। विभाग ने इसके लिए पूरा पाठ्यक्रम (करिकुलम) तैयार कर लिया है और मॉडल आंसर भी तैयार कराए जा रहे हैं, ताकि शिक्षक परीक्षा पैटर्न को बेहतर समझ सकें।

    स्टूडियो के जरिए चलेंगी कक्षाएं

    कोचिंग क्लास के प्रसारण के लिए तीन स्टूडियो का उपयोग किया जाएगा। एक स्टूडियो डीपीआई की असेसमेंट सेल में तैयार किया गया है, जबकि अन्य दो स्टूडियो मध्य प्रदेश राज्य मुक्त परिषद और सीमैट में पहले से संचालित हैं। इन स्टूडियो के माध्यम से विषय विशेषज्ञ नियमित रूप से कक्षाएं लेंगे।

    नियुक्त होंगे विषय विशेषज्ञ

    यह भी तय किया गया है कि यदि किसी शिक्षक को ऑनलाइन कोचिंग में तकनीकी या अन्य प्रकार की समस्या आती है, तो जिला स्तर पर भी व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत विषय विशेषज्ञ नियुक्त किए जाएंगे, जो शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करेंगे और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त कक्षाएं भी संचालित करेंगे।

    खबरें और भी

    इन शिक्षकों को मिलेगा लाभ

    यह कोचिंग विशेष रूप से उन शिक्षकों के लिए है, जो वर्ष 1998 से 2005 के बीच शिक्षा कर्मी या संविदा शिक्षक के रूप में नियुक्त हुए थे। इनकी नियुक्तियां स्थानीय निकायों के माध्यम से हुई थीं और अब इन्हें टीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र माना गया है। हालांकि, शिक्षक संगठनों का कहना है कि इस प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला अभी आना बाकी है।

    यह भी पढ़ें- MP में किसानों को बड़ी राहत : अब 50 प्रतिशत तक चमकविहीन गेहूं भी खरीदेगी सरकार, जिले में कहीं भी बेच सकेंगे

    सुप्रीम कोर्ट ने तय की है 13 मई की सुनवाई

    राज्य शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष जगदीश सिंह ने बताया कि टीईटी मामले में सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई याचिका बहस के लिए स्वीकार हो गई है। अगली तिथि 13 मई को तय हुई है। रिव्यू पिटीशन को सुनने के लिए अनुमति मिलना ही इस बात का संकेत है कि पक्षकार द्वारा उठाई जाने वाली बातें विचारणीय है।

    जब तक सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस पर कोई निर्णय नहीं हो जाता है, तब तक तो परीक्षा के लिए तैयारी करनी होगी। शिक्षकों को टीईटी परीक्षा के लिए मई से कोचिंग क्लास आनलाइन लगाई जाएगी। यह अनिवार्य नहीं हैं। माडल प्रश्नपत्र भी तैयार कराए जाएंगे।
    -अभिषेक सिंह,आयुक्त, डीपीआई