Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MP में ग्राम रोजगार सहायकों के लिए सीएम की बड़ी घोषणा: अब 62 वर्ष में होगी सेवानिवृत्ति, महिला कर्मचारियों को भी मिल सकती हैं नई सुविधाएं

    Updated: Wed, 20 May 2026 10:38 PM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में ग्राम रोजगार सहायकों के सम्मेलन में उनकी सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने की घोषणा की। उन्होंने महिला सहायकों को प ...और पढ़ें

    ग्राम रोजगार सहायक महासम्मेलन को संबोधित करते सीएम डॉ. मोहन यादव।

    ग्राम रोजगार सहायक महासम्मेलन को संबोधित करते सीएम डॉ. मोहन यादव।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, भोपाल। ग्राम रोजगार सहायकों की सेवानिवृत्त होने की आयु अब 62 वर्ष होगी। साथ ही महिला ग्राम रोजगार सहायकों को प्रसूति अवकाश सहित अन्य सुविधाओं पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह घोषणा बुधवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में ग्राम रोजगार सहायकों के प्रदेशस्तरीय सम्मेलन में की।

    उन्होंने कहा कि आप काम करो, आपकी चिंता सरकार करेगी। कार्यक्रम में प्रदेश भर से 23 हजार कर्मचारी सम्मिलित हुए। कर्मचारियों को आशा थी कि उनके नियमितीकरण की घोषणा भी सीएम कर सकते हैं, पर ऐसा नहीं होने से कुछ ने नाराजगी भी जाहिर की।

    बिना रोजगार सहायक के पंचायत बेकार- मुख्यमंत्री

    सीएम ने कहा कि यदि रोजगार सहायक नहीं हो तो पंचायत उसी तरह बेकार है जैसे आत्मा के बिना शरीर। कोई अभियान हो, कहीं से भी चले, रोजगार सहायक और सचिव के बिना पूरा नहीं हो सकता। ड्राइविंग सीट पर तो रोजगार सहायक हैं। ये रोजगार सहायक नहीं निर्माण और उन्नति के सहायक हैं।

    वीबीजी रामजी योजना में रोजगार सहायकों की भूमिका बड़ी रहने वाली है। हमारी सरकार ने बहुत सारे काम गांव के माध्यम से किए हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान में पूरे देश में मध्य प्रदेश नंबर एक पर है। हमने आपका (ग्राम रोजगार सहायकों) मानदेय बढ़ाया है।

    खबरें और भी

    सरकार लेगी ठोस निर्णय

    पंचायत सचिवों के रिक्त पद, आयु सीमा, अनुकंपा के मामले में भी बैठक कर सरकार ठोस निर्णय लेने वाली है। यदि रोजगार सहायकों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हो जाए और कोर्ट से वह निर्दोष सिद्ध हो जाए तो उसे फिर से सेवा में लेंगे।

    दुर्घटना पीड़ित परिवारों को सहायता का एलान

    कार्यक्रम में आते समय दो रोजगार सहायकों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए दोनों के स्वजन को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, गंभीर घायल को एक लाख रुपये और सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। सम्मेलन में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा, भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री कुलदीप गुर्जर भी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- MP में नई तबादला नीति को मिली मंजूरी...1 से 15 जून तक होंगे ट्रांसफर, पति-पत्नी और गंभीर बीमार कर्मचारियों को राहत