भोपाल में घर लेने का मेगा चांस... हाउसिंग बोर्ड ला रहा 9 बड़ी आवासीय परियोजनाएं, जल्द शुरू होगी बुकिंग
मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड नए साल में भोपाल में 9 नई आवासीय परियोजनाएं शुरू करने जा रहा है। इनमें अयोध्या नगर में 750 से अधिक डुप्लेक्स, ट्रिप्लेक्स और ...और पढ़ें

एमपी हाउसिंग बोर्ड ला रहा नई आवासीय परियोजनाएं।
HighLights
भोपाल में हाउसिंग बोर्ड की 9 नई परियोजनाएं
अयोध्या नगर में 750 से अधिक आवास इकाइयां
जल्द शुरू होगी डुप्लेक्स, फ्लैट्स की बुकिंग
डिजिटल डेस्क, भोपाल। नए साल में राजधानी भोपाल के लोगों के लिए अपने सपनों का घर खरीदने का बड़ा अवसर आने वाला है। मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड भोपाल में 9 नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स लॉन्च करने जा रहा है। इनमें सबसे ज्यादा योजनाएं अयोध्या नगर क्षेत्र में प्रस्तावित हैं, जहां डुप्लेक्स, ट्रिप्लेक्स और प्लॉट सहित 750 से अधिक आवास इकाइयों का विकास किया जाएगा।
अयोध्या नगर में हाउसिंग बोर्ड के पास दामखेड़ा में 140.88 एकड़ और नरेला शंकरी में 128 एकड़ भूमि उपलब्ध है। इन दोनों बड़े लैंड पार्सल पर अलग-अलग आवासीय योजनाएं तैयार की जा रही हैं। सभी प्रोजेक्ट्स के लिए आर्किटेक्ट नियुक्त किए जा चुके हैं और टीएनसीपी से मंजूरी मिलते ही टेंडर जारी कर बुकिंग शुरू की जाएगी। इसके साथ ही अयोध्या नगर में 17 एकड़ में एक आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी विकसित किया जाएगा।
अयोध्या एक्सटेंशन में HIG मकानों का नया प्रोजेक्ट
अयोध्या एक्सटेंशन के सुरम्य परिसर फेज-3 में 63 एचआईजी डुप्लेक्स मकानों का नया प्रोजेक्ट प्रस्तावित है।
- पहले चरण में 48 डुप्लेक्स बनकर तैयार हो चुके हैं
- दूसरे चरण में 250 फ्लैट्स का निर्माण और बुकिंग जारी है
- तीसरे चरण में 63 नए डुप्लेक्स मकान बनाए जाएंगे
इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 56 करोड़ रुपये है। डीपीआर तैयार हो चुकी है और जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- भोपाल में श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन ट्रैक्टर-ट्राली से टकराया, मां-बेटा व पोता समेत पांच की मौत, अनेक घायल

दामखेड़ा और नरेला शंकरी में 5 नए हाउसिंग प्रोजेक्ट
दामखेड़ा और नरेला शंकरी की जमीन पर हाउसिंग बोर्ड 5 नए बड़े प्रोजेक्ट ला रहा है। इन योजनाओं में डुप्लेक्स, ट्रिप्लेक्स और प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
इन प्रोजेक्ट्स की कुल लागत 250 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। मंजूरी मिलते ही टेंडर और बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी।

खजूरीकलां फेज-3 में बनेंगे 160 नए फ्लैट
- अवधपुरी-खजूरीकलां फेज-3 में हाउसिंग बोर्ड 160 फ्लैट्स का नया प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है।
- पहले चरण में 145 प्लॉट बिक चुके हैं
- दूसरे चरण में 147 डुप्लेक्स और ट्रिप्लेक्स मकानों का निर्माण लगभग 90% पूरा हो चुका है और बुकिंग जारी है
- तीसरे चरण में बनने वाले फ्लैट्स की लागत लगभग 67 करोड़ रुपये होगी
- इस प्रोजेक्ट की प्लानिंग आर्किटेक्ट द्वारा की जा रही है।

खबरें और भी
इन प्रोजेक्ट्स में अभी चल रही है बुकिंग
अयोध्या एक्सटेंशन के सुरम्य परिसर और लवकुश हाईट्स में फ्लैट्स का निर्माण और बुकिंग जारी है।
- सुरम्य परिसर में 250 फ्लैट
- लवकुश हाईट्स में आवासीय फ्लैट
- खजूरीकलां फेज-2 में 147 डुप्लेक्स और ट्रिप्लेक्स मकान
इन सभी योजनाओं की बुकिंग एमपी हाउसिंग बोर्ड की वेबसाइट और एमपी ऑनलाइन के माध्यम से की जा सकती है।