Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MP में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाया, पीजी में प्रतिमाह दो से ढाई हजार रुपये ज्यादा मिलेंगे

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 05:34 PM (IST)

    मप्र सरकार ने शासकीय मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की है। इससे पीजी डॉक्टरों, इंटर्न, सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों और रेजिडे ...और पढ़ें

    जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा। (प्रतीकात्मक चित्र)

    जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा। (प्रतीकात्मक चित्र)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में सरकार ने वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह वृद्धि एक अप्रैल 2025 से लागू होगी। स्टाइपेंड में वृद्धि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 2.94 के आधार पर की गई है। इसमें जूनियर डॉक्टरों को दो से ढ़ाई हजार रुपये प्रतिमाह लाभ होगा।

    उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2025 से नया स्टाइपेंड लागू करने की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने नौ मार्च को हड़ताल की थी लेकिन कुछ घंटे में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से चर्चा के बाद इसे स्थगित कर दिया था। इसके चार दिन बाद लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को स्टाइपेंड में वृद्धि के आदेश जारी कर दिए।

    पीजी डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी

    नई दरों के अनुसार पीजी प्रथम वर्ष के डॉक्टरों का स्टाइपेंड 75,444 रुपये से बढ़ाकर 77,662 रुपये कर दिया गया है। वहीं पीजी द्वितीय वर्ष के डॉक्टरों को अब 77,764 रुपये के बजाय 80,050 रुपये मिलेंगे। इसी तरह पीजी तृतीय वर्ष के डॉक्टरों का स्टाइपेंड 80,086 रुपये से बढ़ाकर 82,441 रुपये निर्धारित किया गया है।

    इंटर्न व सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों को भी फायदा

    मेडिकल इंटर्न के स्टाइपेंड में भी बढ़ोतरी की गई है। पहले जहां इंटर्न को 13,928 रुपये मिलते थे, वहीं अब उन्हें 14,337 रुपये दिए जाएंगे।

    सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के डॉक्टरों का स्टाइपेंड भी बढ़ाकर 82,441 रुपये कर दिया गया है।

    सीनियर और जूनियर रेजिडेंट की नई दरें

    सरकार ने सीनियर रेजिडेंट का स्टाइपेंड 88,210 रुपये से बढ़ाकर 90,803 रुपये कर दिया है। वहीं जूनियर रेजिडेंट को 61,515 के बजाय अब 63,324 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।

    इस निर्णय से प्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों में अध्ययनरत और सेवाएं दे रहे जूनियर डॉक्टरों को आर्थिक रूप से सीधा लाभ मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- MP में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 16 मार्च तक स्थगित, सरकार के आश्वासन पर लिया निर्णय

    खबरें और भी