Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंदौर पुलिस आयुक्त समेत चार पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक, 17 अधिकारी सराहनीय सेवा पदक से होंगे सम्मानित

    Updated: Sun, 25 Jan 2026 04:47 PM (IST)

    केंद्र सरकार ने 76वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस पदकों की घोषणा की है। इंदौर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह सहित मध्य प्रदेश के तीन आईपीएस अधिकारियों और एक ...और पढ़ें

    नर्मदापुरम आईजी मिथिलेश शुक्ला एवं इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह।

    नर्मदापुरम आईजी मिथिलेश शुक्ला एवं इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। केंद्र सरकार ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस, फायर, होमगार्ड व अन्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने के लिए पदकों की घोषणा कर दी है। इसके मुताबिक इंदौर के पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह (एडीजी) सहित प्रदेश के तीन आईपीएस अधिकारी और एक निरीक्षक को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान नर्मदापुरम के आईजी मिथलेश कुमार शुक्ला, अवधेश कुमार गोस्वामी (अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, भोपाल) और निरीक्षक शिव कुमार पटेल को भी दिया जाएगा।

    साथ ही, 17 अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। इनमें मध्यप्रदेश गृह विभाग की सचिव और महानिरीक्षक कृष्णावेनी देसावतु और खंडवा के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय का नाम शामिल है।

    यह भी पढ़ें- उज्जैन में राहगीरी आनंदोत्सव... संतुलन बिगड़ने से घोड़े से गिरे CM मोहन यादव, उठकर फिर दिखाया दम

    केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले इन सम्मानों की घोषणा की है। देशभर में विभिन्न पुलिस संगठनों के 89 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक और 664 को सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है। प्रदेश में इस वर्ष किसी को वीरता पदक के लिए नहीं चुना गया है।

    सराहनीय सेवा पदक पाने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारी

    • गितेश कुमार गर्ग, पुलिस अधीक्षक
    • दुर्गेश कुमार राठौड़, पुलिस अधीक्षक (विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त)
    • प्रवीण सिंह, निरीक्षक
    • राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, इंस्पेक्टर
    • निधि श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर
    • संजय सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक
    • शैफाली टाकलकर, इंस्पेक्टर
    • श्रीराम मिश्रा, प्रधान आरक्षक
    • शुशील कुमार चौबे, आरक्षक
    • प्रेम किशोर व्यास, उप निरीक्षक
    • उमराव प्रसाद जाटव, उप निरीक्षक
    • महेंद्र सिंह नेगी, सहायक उपनिरीक्षक
    • संतोष मेहरा, सहायक उपनिरीक्षक
    • रवीन्द्र मिश्रा, कांस्टेबल
    • राजू गुराने, निरीक्षक