Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उज्जैन में राहगीरी आनंदोत्सव... संतुलन बिगड़ने से घोड़े से गिरे CM मोहन यादव, उठकर फिर दिखाया दम

    Updated: Sun, 25 Jan 2026 04:16 PM (IST)

    उज्जैन में 'राहगीरी आनंदोत्सव' के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव घुड़सवारी करते समय घोड़े से गिर गए। हालांकि, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई और सुरक्षा ...और पढ़ें

    राहगीरी उत्सव के दौरान घोड़े से गिरे सीएम मोहन यादव, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला।

    राहगीरी उत्सव के दौरान घोड़े से गिरे सीएम मोहन यादव, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। धार्मिक नगरी उज्जैन में रविवार को आयोजित 'राहगीरी आनंदोत्सव' के दौरान एक अप्रिय स्थिति पैदा हो गई। कार्यक्रम के दौरान जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव घुड़सवारी कर रहे थे, तभी एक जगह अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वे घोड़े से नीचे गिर पड़े। इस घटना से वहां मौजूद लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

    CM Rahgiri utsav 2154848

    नहीं आई गंभीर चोट

    सीएम के पास मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और उन्हें गिरते ही संभाल लिया। सौभाग्य से मुख्यमंत्री कोई गंभीर चोट नहीं आई। गिरने के बावजूद उनका उत्साह कम नहीं हुआ; उन्होंने तुरंत फिर से घोड़े पर सवार होकर अपनी घुड़सवारी पूरी की और कार्यक्रम में शामिल अन्य गतिविधियों का आनंद लिया।

    CM Rahgiri utsav 2154849

    लाठी घुमाई, गदा लहराई

    इससे पहले सीएम ने राहगीरी आनंदोत्सव में लाठियां घुमाकर भी अपनी कलाबाजी का प्रदर्शन किया। उनकी इस कला को देख वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगे। इस मौके पर उज्जैन के परंपरागत लाठी खेल संघ ने भी दमदार करतब दिखाए। सीएम ने बैलगाड़ी की भी सवारी की। कुश्ती संघ के मंच से उन्होंने गदा लहराई और वहां मौजूद लोगों व पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।

    यह भी पढ़ें- इंदौर में दूषित पानी से एक और मौत, कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष ने तोड़ा दम, 28 तक पहुंचा आंकड़ा, दो मरीज वेंटिलेटर पर

    इस दौरान सीएम डॉ. यादव आम लोगों के साथ स्वास्थ्य, फिटनेस और अलग-अलग सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। यहां उन्होंने हॉकी खेली। साथ ही ट्रैफिक जागरूकता के लिए हेलमेट भी बांटे। इस मौके पर शहर के विकास पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।

    खबरें और भी

    राहगीरी आनंदोत्सव में सीएम के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और यह उत्सव स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक जागरूकता का जीवंत उदाहरण बना।