मध्य प्रदेश के मैहर के सरकारी स्कूल में दिखाई गई A-रेटेड फिल्म 'धुरंधर', टीचर सस्पेंड
मध्य प्रदेश के मैहर में एक सरकारी स्कूल के गेस्ट फैकल्टी टीचर को छात्रों को A-रेटेड फिल्म 'धुरंधर' दिखाने के आरोप में निलंबित किया गया। ...और पढ़ें

सरकारी स्कूल में छात्रों को दिखाई A-रेटेड फिल्म टीचर सस्पेंड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, भोपाल : मध्य प्रदेश स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने मैहर जिले के एक सरकारी स्कूल के गेस्ट फैकल्टी टीचर को शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया।
आरोप है कि टीचर ने 31 जुलाई को कत्था ग्राम पंचायत हाई स्कूल में छात्रों को सेंसर बोर्ड से A रेटेड फिल्म धुरंधर दिखाई था। टीचर को सस्पेंड कर दिया गया और विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
वीडियो आया था सामने
ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर 2 अगस्त को सोशल मीडिया पर डाल दिया था। वीडियो में छात्र LED स्क्रीन पर फिल्म का सीन देख रहे थे। LED स्क्रीन स्कूल की डिजिटल क्लासरूम पहल के तहत लगाई गई थी।
टीचर ने कही थी गलती की बात
DEO सलोनी शर्मा ने कहा टीचर का कहना है क्लिप गलती से चल गई। लेकिन वीडियो से साफ है ये जानबूझकर हुआ। नाबालिगों को एडल्ट फिल्म दिखाना कानून और स्कूल नियमों का उल्लंघन है।
घटना के बाद डिजिटल कंटेंट की निगरानी और टीचर ट्रेनिंग पर सवाल उठे हैं। विभाग ने कहा कि डिपार्टमेंटल जांच के बाद आगे कार्रवाई तय होगी।