Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजगढ़ में पत्‍नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश, शिवपुरी के जंगल में पति की गला घोंटकर हत्या, गड्ढे में दफनाया शव

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 05:41 PM (IST)

    पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की खौफनाक साजिश रची। दतिया बुलाकर शराब पिलाई, फिर शिवपुरी के जंगल में गला घोंटकर शव दफना दिया। पुलिस ने कॉल ...और पढ़ें

    युवक की हत्या (प्रतीकात्मक चित्र)

    युवक की हत्या (प्रतीकात्मक चित्र)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी निर्मम हत्या करवाई। दतिया बुलाकर शराब पिलाई, गला दबाया और शिवपुरी के घने जंगल में शव दफना दिया। पुलिस ने कॉल डिटेल और लोकेशन से राज खोला, मुख्य आरोपी पत्नी व प्रेमी समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को मृतक का गांव में अंतिम संस्कार हुआ।

    राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र के बमोरी गांव का 26 वर्षीय जीवन कुमार मजदूरी के सिलसिले में पत्नी के साथ खिलचीपुर में रहता था। 8 जनवरी को जीवन अचानक लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद आखिरकार 10 जनवरी को खिलचीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

    लोकेशन ने फंसा दिया अजय जाटव को

    पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मोबाइल लोकेशन चेक की तो जीवन की आखिरी लोकेशन दतिया जिले के पनुआ गांव निकली। वहां पहुंची खिलचीपुर पुलिस ने संदिग्ध अजय जाटव को हिरासत में लिया। पूछताछ में अजय ने कबूल किया कि 8 जनवरी को मुख्य आरोपी छोटू ठाकुर ने जीवन को पनुआ बुलाया। फिर अजय, छोटू ठाकुर व छोटू जाटव ने उसे शिवपुरी के दिनारा थाना क्षेत्र के तलवेंऊ के पास खाती बाबा मंदिर की पहाड़ी पर ले जाकर शराब पिलाई। नशे में धुत जीवन का साफे से गला घोंट हत्या कर दी। शव को वन विभाग के पानी सोखने वाले गड्ढे में डालकर पत्थरों से ढक दिया, ताकि कोई शक न करे।

    यह भी पढ़ें- भोपाल में फर्जी निकाह और प्रताड़ना का पर्दाफाश : अधिवक्ता से धोखाधड़ी करने वाली महिला को 2 साल की सजा

    मंगलवार को अजय जाटव के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने छोटू ठाकुर व जीवन की पत्नी को भी पकड़ लिया। तीनों पर हत्या की साजिश के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है। जांच जारी है।

    खबरें और भी