Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MP के देवरी में खाली कुर्सी-भरी कुर्सी पर जनता का फैसला... नेहा जैन बनी रहेंगी नगर पालिका अध्यक्ष

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 03:51 PM (IST)

    सागर जिले की देवरी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन पद पर बनी रहेंगी। 'खाली कुर्सी-भरी कुर्सी' चुनाव में जनता ने उन्हें वापस न बुलाने का फैसला ...और पढ़ें

    नेहा अलकेश जैन (फाइल फोटो)

    नेहा अलकेश जैन (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। सागर जिले की नगर पालिका परिषद देवरी की अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन बनीं रहेंगी। नगर पालिका अधिनियम में संशोधन के बाद खाली कुर्सी-भरी कुर्सी के पहले चुनाव में उन्हें पद पर बनाए रखने के पक्ष में जनता ने अपना फैसला सुना दिया। विगत 19 जनवरी को इसके लिए मतदान कराया गया था, जिसमें 13 हजार 367 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।

    बुधवार को मतगणना देवरी के शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में की गई। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई और भारी पुलिस बल तैनात रहा। मतगणना प्रक्रिया दो राउंड में पूरी हुई। मतगणना के पहले राउंड से ही भरी कुर्सी को बढ़त मिल गई थी। पहले राउंड में भरी कुर्सी (नेहा जैन) को 4036 वोट मिले, जबकि खाली कुर्सी को 3130 वोट प्राप्त हुए। इसके बाद दूसरे राउंड में भी बढ़त बनी रही और जीत पक्की हो गई। उन्हें वापस न बुलाने के संबंध में 7,282 मत पड़े। जबकि, खाली कुर्सी के पक्ष में 6,085 मतदाताओं ने मतदान किया। इस तरह नेहा 1197 मतों से विजयी रहीं और वे पूर्ववत नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बनी रहेंगी।

    गौरतलब है कि सरकार ने वर्ष 2000 में अधिनियम में संशोधन कर महापौर और अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने का प्रविधान किया गया था। इसके तहत वर्ष 2018 तक 41 निर्वाचित अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने के लिए मतदान कराया गया। इसमें 21 अध्यक्ष पद पर यथावत रहे। जबकि 20 अध्यक्षों को पद छोड़ना पड़ा।

    यह भी पढ़ें- भोपाल के एमबीए छात्र ने मथुरा के होटल में लगाई फांसी, तीन दिन पहले झांसी जाने का कहकर निकला था

    इसके बाद यह प्रविधान समाप्त कर दिया गया था, जिसे वर्ष 2025 में फिर लागू किया गया। इसके बाद हुए नगर परिषद देवरी के अध्यक्ष को वापस बुलाने के लिए मतदान कराया गया, जिसमें निर्णय उनके पक्ष में रहा। जनता के इस फैसले से नेहा जैन के समर्थकों में खुशी की लहर है।

    खबरें और भी