यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MP Cabinet: मोहन यादव के कैबिनेट में नए चेहरों को मिल सकती है जगह, जानिए कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री
MP Cabinet मध्य प्रदेश में बुधवार को मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ दो डिप्टी सीएम- जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी शपथ ली है। ...और पढ़ें

HighLights
- मोहन यादव ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर पद की शपथ ली।
- जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला एमपी के डिप्टी सीएम बनें।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में बुधवार को मोहन यादव ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर पद की शपथ ली। उनके साथ दो डिप्टी सीएम ने भी शपथ ली है। उपमुख्यमंत्री के रूप में जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने शपथ ली है। इसके बाद सबकी नजर मंत्रिमंडल के गठन पर है।
इन लोगों को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के गठन में कुछ समय लग सकता है। भाजपा के विश्वस्त सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, रीति पाठक कैबिनेट में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने मोहन यादव, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी ली शपथ
.jpg)
केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद आखिरी निर्णय
सूत्रों का कहना है कि इसके बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। इन लोगों को अगले कैबिनेट विस्तार में मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि, कैबिनेट गठन पर अंतिम मुहर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करने के बाद ही लगेगी और जल्द ही इसे पूरा करने की कोशिश होगी।
कैबिनेट में नए चेहरे हो सकते हैं शामिल
भाजपा नेतृत्व ने जिस तरह तीनों राज्यों- छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में नए चेहरों को मुख्यमंत्री बनाई है उसी तरह मंत्रिमंडल में युवा और नए चेहरे दिख सकते हैं। माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल में कई नाम चौंकाने वाले हो सकते हैं।
खबरें और भी
साथ ही संघ के करीबी और जातीय समीकरण को भी साधने की कोशिश होगी। वहीं, कुछ महिला विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है।