राजगढ़ में दो दोस्तों के बीच हंसी-मजाक के दौरान हादसा... बंदूक उठाते ही दब गया ट्रिगर, लाइनमैन को लगी गोली, इंदौर रेफर
राजगढ़ जिले के पचोर में बिजली कंपनी कार्यालय में एक मजाक के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एक लाइनमैन ने गार्ड की लोडेड बंदूक उठाई, और गलती से ट्रिगर दबने स ...और पढ़ें

गोली लगने से घायल लाइनमैन।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजगढ़ जिले के पचोर कस्बे में एक मजाक में उठाई गई बंदूक ने दो लाइनमैन की जान के लिए खतरा पैदा कर दिया। गुरुवार दोपहर, पचोर बिजली कंपनी कार्यालय में एक लाइनमैन ने गार्ड की लोडेड बंदूक देखकर यह जानने की कोशिश की कि बंदूक कैसे चलती है। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली सीधे दूसरे लाइनमैन के दाहिने हाथ की कोहनी में लगी। गंभीर रूप से जख्मी लाइनमैन को पचोर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया।
मजाक-मजाक में खौफनाक हादसा
पचोर बिजली कंपनी कार्यालय में गार्ड भगवानसिंह दांगी, निवासी कांकरिया थाना छापीहेड़ा, अपने 12 बोर लाइसेंसी बंदूक के साथ तैनात थे। वहीं कार्यालय में दो लाइनमैन, रामबाबू परमार और अजय बैरागी, भी पदस्थ हैं और आपस में गहरे मित्र हैं।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार दोपहर दोनों लाइनमैन और गार्ड आपस में मजाक कर रहे थे। इसी दौरान गार्ड ने लोडेड बंदूक पास में रख दी। अजय बैरागी ने बंदूक उठाई और देखने लगा कि यह कैसे चलती है। अचानक ट्रिगर दबते ही गोली चल गई और सीधे रामबाबू परमार के दाहिने हाथ की कोहनी में लगी।
यह भी पढ़ें- नाती ही निकला चोर... भोपाल में खेल स्पर्धा में हिस्सा लेने आया और चुरा लिए नानी के 10 लाख के जेवर
मची अफरा-तफरी
गोली चलने की आवाज सुनकर कार्यालय में हड़कंप मच गया। स्टाफ ने तत्काल घायल लाइनमैन को पचोर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया।
पुलिस ने की कार्रवाई
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को गंभीर लापरवाही माना। गार्ड भगवानसिंह दांगी की बंदूक जब्त कर ली गई और गार्ड के साथ लाइनमैन अजय बैरागी को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया। उनके खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
खबरें और भी
बिजली कंपनी ने निजी सुरक्षा गार्ड रखा है। यह कर्मचारी मजाक कर रहे थे, तब ही बंदूक देखने के दौरान अजय बैरागी से गोली चली है। हमने बंदूक को जब्त कर लिया है। दोनों कर्मचारी हमारी कस्टडी में हैं। घायल लाइनमैन रामबाबू परमार को इंदौर रेफर किया गया है।
- शकुंतला बामनिया, टीआई पचोर