Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    त्विषा केस: जेल में पहली रात आराम से सोयीं गिरिबाला, बैरक में चहलकदमी करता रहा समर्थ

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 06:45 PM (IST)

    मॉडल-अभिनेत्री त्विषा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। जेल म ...और पढ़ें

    गिरिबाला सिंह व समर्थ सिंह।

    गिरिबाला सिंह व समर्थ सिंह।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। मॉडल व अभिनेत्री रही त्विषा शर्मा की कटारा हिल्स स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में आरोपित सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह और वकील पति समर्थ को मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    जेल में उनके शुरुआती 18 घंटे सामान्य दिनचर्या के बीच बीते।

    जेल में हुआ मेडिकल चेकअप

    जेल परिसर में दाखिल होने के बाद दोनों का शुरूआती मेडिकल चेकअप कराया गया। जहां दोनों आरोपित का स्वस्थ सामान्य बताया गया। जेल में पहली रात जहां पूर्व जज गिरिबाला ने आराम से पूरी नींद ली, वहीं आरोपित समर्थ रात में बैरक में घूमता नजर आया। वह अपने साथ 'द प्रेग्नेंट किंग' नामक उपन्यास लेकर आया है, जिसे वह देर रात तक पढ़ता रहा।

    मिले अलग-अलग वार्ड, सुबह बड़ा बेटा मिलने पहुंचा

    कोर्ट द्वारा आरोपितों को अन्य बंदियों से अलग रखने की मांग स्वीकार किए जाने के बाद जेल प्रशासन ने दोनों को पृथक बैरकों में रखा है। गिरिबाला सिंह को महिला वार्ड के मेडिकल 'अ' खंड में रखकर बंदी नंबर 71 आवंटित किया गया है। वहीं, समर्थ सिंह को सेंट्रल जेल की बैरक नंबर-4 के 'ब' खंड में रखा गया है और उसे बंदी नंबर 1782 मिला है। बुधवार सुबह दोनों से मुलाकात करने के लिए गिरिबाला का बड़ा बेटा सिद्धार्थ जेल पहुंचा, जिसने पहले भाई समर्थ और फिर मां से बातचीत की।

    जेल मैनुअल के अनुसार मिला भोजन

    जेल स्टाफ के अनुसार, गिरिबाला सिंह शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी कोई नियमित दवा नहीं चल रही है। वहीं समर्थ की विस्तृत मेडिकल जांच में सभी रिपोर्ट सामान्य आईं, हालांकि उसने पैर में चोट की शिकायत की थी, जिसके बाद उसका एक्स-रे कराया गया है।

    खबरें और भी

    बुधवार सुबह जेल नियमों के तहत दोनों को नाश्ते में नमकीन दलिया और चाय दी गई, जबकि दोपहर के भोजन में उन्होंने दाल, चावल और भिंडी की सब्जी खाई। अब से दोनों आरोपितों को जेल मैनुअल के अनुसार तय समय पर सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर का भोजन, दोपहर की चाय और शाम 6 बजे रात का खाना दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- त्विशा केस की जांच के बीच पूर्व जज गिरिबाला सिंह का न्यायिक इतिहास सुर्खियों में, 12 हत्यारों को दिलाई थी उम्रकैद