Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'प्रेग्नेंसी में लेती थी ड्रग्स', ट्विशा की रिटायर्ड जज सास का दावा; कहा- घरवालों ने ग्लैमर वर्ल्ड में धकेला

    Updated: Mon, 18 May 2026 09:37 PM (IST)

    गिरिबाला सिंह ने ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने ट्विशा पर गर्भावस्था में ड्रग्स लेने के आरोप लगाए और अपने प ...और पढ़ें

    मीडियाकर्मियों को संबोधित करतीं पूर्व जज गिरिबाला सिंह।

    मीडियाकर्मियों को संबोधित करतीं पूर्व जज गिरिबाला सिंह।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। कटारा हिल्स स्थित पूर्व महिला जज गिरिबाला सिंह के घर में हुई ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब आरोप-प्रत्यारोप के नए दौर में पहुंच गया है। एक ओर ट्विशा का परिवार दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोप लगा रहा है, वहीं दूसरी ओर सोमवार रात पहली बार मीडिया के सामने आईं आरोपी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने पूरे मामले में बड़ा पलटवार किया।

    अपने वकील इनोश जॉर्ज कार्लो के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरिबाला सिंह ने कहा कि मामले की जांच मध्य प्रदेश पुलिस नहीं, बल्कि सीबीआई को सौंप दी जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

    ‘बहू को पांच महीने में दिए 7 लाख रुपये’

    गिरिबाला सिंह ने दावा किया कि शादी के बाद पांच महीनों के भीतर ट्विशा को सात लाख रुपये से अधिक की आर्थिक मदद दी गई थी। उनके मुताबिक करीब 1.80 लाख रुपये उनके स्वयं के खाते से और लगभग 5.5 लाख रुपये बेटे समर्थ सिंह के खाते से ट्रांसफर किए गए।

    उन्होंने आरोप लगाया कि इनमें से पांच लाख रुपये ट्विशा ने अपने भाई हर्षित के खाते में ट्रांसफर किए थे। गिरिबाला ने कहा कि परिवार पर लगाए जा रहे दहेज प्रताड़ना के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

    ‘ट्विशा का चल रहा था मानसिक इलाज’

    मीडिया से चर्चा के दौरान गिरिबाला सिंह ने दावा किया कि ट्विशा मनोचिकित्सकीय काउंसलिंग ले रही थीं और उन्हें ऐसी दवाएं दी जा रही थीं, जो सामान्यतः स्किजोफ्रेनिया के मरीजों को दी जाती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ट्विशा में “विथड्रॉल सिंप्टम” दिखाई देते थे और नशा नहीं मिलने पर उनके हाथ कांपने लगते थे। उन्होंने यहां तक आरोप लगाया कि ट्विशा गर्भावस्था के दौरान भी ड्रग्स लेती थी। गिरिबाला ने यहां तक कहा कि ट्विशा ने गर्भावस्था के दौरान ड्रग्स सेवन करने की बात स्वीकार की थी। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

    ट्विशा के माता-पिता पर भी लगाए आरोप

    पूर्व जज ने कहा कि जब ट्विशा फंदे पर मिलीं तो परिवार ने उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि समर्थ सिंह और पड़ोसियों ने मिलकर ट्विशा को CPR दिया था।

    खबरें और भी

    उन्होंने ट्विशा के माता-पिता पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कम उम्र में बेटी को ग्लैमर की दुनिया में धकेल दिया और बाद में उससे दूरी बना ली।

    यह भी पढ़ें- ट्विशा डेथ केस में Video आया सामने, मौत से पहले सीढ़ियां चढ़ती दिखीं, पति समेत तीन लोग देते रहे CPR

    पति अब भी फरार, SIT कर रही जांच

    मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह अब भी फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है और देश छोड़कर भागने से रोकने के लिए पासपोर्ट कार्यालय से भी संपर्क किया गया है।

    मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) लगातार सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक एम्स भोपाल की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगना बताया गया है।

    वहीं ट्विशा का परिवार स्थानीय जांच पर सवाल उठाते हुए दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।