Twisha Sharma Case: 'मां, मेरा दम घुट रहा है', ट्विशा शर्मा की व्हाट्सएप चैट में कई खुलासे
भोपाल में पूर्व मिस पुणे ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां वह 12 मई को ससुराल में मृत मिली थीं। शुरुआती जांच में आत्महत्या ...और पढ़ें

ट्विशा शर्मा का जीवित अवस्था का फोटो।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में पूर्व जिला व सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा 12 मई को अपने ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। ट्विशा नोएडा के एक संभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखती थी। उनके पिता नवनिधि शर्मा कृषि उत्पाद के व्यवसाय से जुड़े हैं। भाई हर्षित सेना में मेजर है। ट्विशा ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2012 में वह मिस पुणे रही थी। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन सामने आए व्हाट्सएप मैसेज और करीबी दोस्तों से हुई बातचीत ने उनकी वैवाहिक जिंदगी की कड़वी सच्चाई उजागर कर दी है।
मॉडलिंग के साथ अभिनय भी किया
जानकारी के मुताबिक ट्विशा शर्मा पेशे से मार्केटिंग और कम्युनिकेशन एक्सपर्ट थीं। उन्होंने पुणे के सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय से बीबीए और बाद में नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एनएमआईएमएस) से दूरस्थ शिक्षा लेते हुए एमबीए किया था। दिल्ली और मुंबई में कई वर्षों तक कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने के साथ-साथ उन्होंने मॉडलिंग, विज्ञापन और क्षेत्रीय फिल्मों में भी काम किया। वह तेलुगु फिल्म मुग्गुरु मोनगल्लू में भी नजर आ चुकी थीं। इसके अलावा खुद को सर्टिफाइड योग प्रशिक्षक और विपश्यना साधक बताती थीं।
डेटिंग एप के जरिए हुई थी समर्थ से मुलाकात
बताया जा रहा है कि वर्ष 2024 में एक डेटिंग एप के जरिए ट्विशा की मुलाकात कटारा हिल्स में रहने वाले वकील समर्थ सिंह से हुई थी। समर्थ पूर्व जिला एवं सत्र न्यायधीश गिरबाला सिंह के बेटे हैं। दोनों की शादी दिसंबर 2025 में हुई थी। लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद रिश्तों में तनाव बढ़ने लगा।
शादी के बाद नरक बना जीवन
मौत से पहले मां और दोस्तों को भेजे गए ट्विशा के संदेश अब इंटरनेट मीडिया और जांच एजेंसियों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। अपनी मां को भेजे संदेशों में उन्होंने खुद को मानसिक रूप से प्रताड़ित और “नरक जैसी जिंदगी” में फंसा बताया था। एक चैट में उन्होंने लिखा था— “मम्मी, मेरा जीवन नरक हो गया है।” वहीं एक अन्य संदेश में उन्होंने सवाल किया था कि आखिर उन्हें भोपाल क्यों भेजा गया, क्योंकि उनके पति उनसे बात तक नहीं कर रहे थे। एक अन्य चैट में उन्होंने लिखा था कि 'भोपाल बुलाकर फिर से वही सब नाटक...!'
खबरें और भी
रिश्तों की उलझन में फंसी
दोस्तों से बातचीत में भी ट्विशा ने शादी के बाद खुद को “फंसा हुआ” महसूस करने की बात कही थी। उन्होंने चिंता, अकेलेपन और करियर रुक जाने की पीड़ा जाहिर की थी। 7 मई को एक दोस्त को भेजे संदेश में उन्होंने लिखा था कि वह घर में बैठकर घुटन महसूस कर रही हैं और जिंदगी में कुछ करना चाहती हैं। इसी बातचीत में उन्होंने अपनी दोस्त को जल्दबाजी में शादी न करने की सलाह भी दी थी।
यह भी पढ़ें- ट्विशा शर्मा मौत प्रकरण: शव की सुपुर्दगी पर पुलिस लेगी कोर्ट से मार्गदर्शन, स्वजन ने सीएम हाउस के बाहर किया प्रदर्शन
सदमे में परिवार
कॉर्पोरेट दुनिया से लेकर ग्लैमर इंडस्ट्री तक सक्रिय रहीं ट्विशा की अचानक मौत ने उनके परिचितों और परिवार को झकझोर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और चैट्स सहित डिजिटल साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल परिवार की ओर से मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल में जुटी है।