Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाहन पोर्टल पर मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया तो अटक जाएंगे काम, बहुत आसान है तरीका

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 06:26 AM (IST)

    परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों को वाहन पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर तुरंत अपडेट करने की सलाह दी है। गलत नंबर होने पर वाहन स्वामित्व अंतरण, लोन, आरसी कॉपी, ...और पढ़ें

    वाहन पोर्टल पर सही मोबाइल नंबर दर्ज कराएं (प्रतीकात्मक चित्र)

    वाहन पोर्टल पर सही मोबाइल नंबर दर्ज कराएं (प्रतीकात्मक चित्र)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। अगर आपके वाहन के रिकॉर्ड में अब भी आपका पुराना या गलत मोबाइल नंबर दर्ज है, तो सतर्क हो जाइए। परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों को सलाह दी है कि वे तुरंत वाहन पोर्टल पर अपना चालू मोबाइल नंबर अपडेट कराएं, अन्यथा उन्हें वाहन संबंधी जरूरी सेवाओं में दिक्कत आ सकती है। इससे उनकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। 

    मोबाइल लिंक कराना इसलिए जरूरी

    दरअसल, वाहन से जुड़ी अधिकांश महत्वपूर्ण सेवाएं अब पूरी तरह डिजिटल हो चुकी हैं। वाहन पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं जैसे वाहन का स्वामित्व अंतरण (ट्रांसफर), वाहन संबंधी लोन दर्ज करवाना या हटवाना, आरसी की द्वितीय प्रति हासिल करना, फिटनेस, परमिट और टैक्स भुगतान के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अनिवार्य है। सही नंबर दर्ज न होने पर ये सेवाएं बाधित हो सकती हैं।

    बढ़ सकती है परेशानी

    इतना ही नहीं, वाहन पर लगने वाले किसी भी ऑनलाइन चालान की सूचना भी परिवहन विभाग डेटाबेस में दर्ज मोबाइल नंबर पर ही भेजता है। गलत या निष्क्रिय नंबर होने की स्थिति में वाहन स्वामी चालान और अन्य जरूरी अपडेट्स से अनजान रह सकते हैं, जिससे जुर्माना और परेशानी दोनों बढ़ सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- MP में वाहन रजिस्ट्रेशन में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर : 1.71 लाख गाड़ियां सिर्फ 1342 मोबाइल नंबरों पर रजिस्टर्ड

    आरटीओ जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे करें अपडेट

    राहत की बात यह है कि मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए अब आरटीओ के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। यह सुविधा वाहन पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध है। वाहन स्वामी आधार-आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण के जरिए स्वयं ही अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया सुरक्षित, आसान और कुछ ही मिनटों में पूरी होने वाली है।

    खबरें और भी