Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मध्य प्रदेश के बालाघाट में महुआ बीनने गए ग्रामीण को खा गया बाघ, पेड़ के नीचे मिला शरीर का आधा हिस्सा

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 10:26 PM (GMT+05:30)

    मध्य प्रदेश के बालाघाट में महुआ बीनने गए एक 48 वर्षीय ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन ...और पढ़ें

    मध्य प्रदेश के बालाघाट में महुआ बीनने गए ग्रामीण को खा गया बाघ (फाइल फोटो)

    मध्य प्रदेश के बालाघाट में महुआ बीनने गए ग्रामीण को खा गया बाघ (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. बालाघाट में महुआ बीनने गए ग्रामीण पर बाघ का हमला।

    2. जंगल में महुआ के पेड़ के नीचे मिला आधा शरीर।

    3. वन विभाग ने शव बरामद कर परिजनों को सौंपा।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जंगल में महुआ बीनने गए ग्रामीण की बाघ के हमले में मौत हो गई। 48 वर्षीय अधेड़ शुक्रवार सुबह अकेला जंगल में गया था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा।

    स्वजन शनिवार को जंगल में खोजने गए तो महुआ के पेड़ के नीचे शरीर का आधा हिस्सा मिला। पास में टोकरी पड़ी थी और बाघ भी पेड़ के पास ही बैठा दिखा। स्वजन अपनी जान बचाकर भाग आए और इसकी सूचना गांव में दी। वन विभाग की टीम ने बाघ के मौके से जाने के बाद दोपहर को शव उठाया और पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के हवाले कर दिया।

    बाघ के हमले में वृद्ध की मौत

    इसके पहले वन विकास निगम लामता रेंज अतंर्गत पादरीगंज सर्किल के दक्षिण मोहगांव बीट में बाघ के हमले से एक वृद्ध की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान इनकार सिंह सैयाम (55) मोहगांव निवासी के रूप में हुई थी। वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच कर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए शव लामता भिजवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंपा गया।

    जानकारी के अनुसार, इनकार सिंह सोमवार दोपहर अपने भतीजे के साथ साइकिल से लकड़ी लाने के लिए जंगल की ओर निकले थे। इसी दौरान बाघ ने हमला कर इनकार सिंह को अपना शिकार बना लिया। किसी तरह भतीजा जंगल से भाग कर दोपहर अपराह्न करीब 4 बजे गांव पहुंचा और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

    खबरें और भी

    ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

    ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन अमला और पुलिस मौके पर पहुंचे और पंचनामा की कार्यवाही कर शव पुलिस ने बरामद किया गया। शव का पोस्टमार्टम लामता अस्पताल में कराया गया।

    तेल महंगा, रुपया कमजोर: OMC कंपनियों पर दोहरी मार, कीमतें बढ़ने के संकेत