विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्वालियर में 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म, पहले दोस्ती फिर चैट के स्क्रीनशॉट से करने लगा ब्लैकमेल; दोस्त के फ्लैट में ले जाकर की दरिंदगी

Published: Tue, 22 Sep 2026 04:51 PM (IST)

ग्वालियर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित उसका पड़ोसी है। आरोपित उससे दोस्ती कर ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. आरोपित भी नाबालिग, पीड़िता के पड़ोस में रहता है।

  2. वह किशोरी का कोचिंग आते-जाते वक्त पीछा करता था।

  3. दोस्ती कर चैटिंग करने लगा, फिर ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म।

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। प्रदेश के ग्वालियर शहर में 16 वर्षीय किशोरी को पहले दोस्ती और चैटिंग के जरिए संपर्क में लेने, फिर चैट के स्क्रीनशॉट के आधार पर ब्लैकमेल करने और उसके बाद दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपित भी नाबालिग है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, उपनगर ग्वालियर के गुदड़ी मोहल्ले में रहने वाली किशोरी का पड़ोस में रहने वाला किशोर कोचिंग आने-जाने के दौरान उसका पीछा करता था। आरोप है कि वह कई बार रास्ते में उसे रोककर मोबाइल नंबर मांगता था। बाद में दोनों के बीच दोस्ती हो गई और किशोर उससे चैटिंग करने लगा।

चैट के स्क्रीनशॉट लेकर करने लगा ब्लैकमेल

आरोप है कि किशोर ने किशोरी के साथ हुई चैट के स्क्रीनशॉट अपने पास रख लिए और बाद में इन्हीं के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगा। 19 सितंबर को वह किशोरी को बाइक पर बैठाकर श्रुति एंक्लेव स्थित अपने दोस्त के फ्लैट पर ले गया। आरोप है कि वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर: कोचिंग जा रही छात्रा से बाइक सवारों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा; एक आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता ने स्वजन को बताई आपबीती

घटना के बाद किशोरी अपने घर पहुंची और रोते हुए स्वजन को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।