'जिन्हें तिलक, चंदन, वंदन, राम-श्याम, हनुमान से दिक्कत, वो लाहौर खिसक लें'; लेंसकार्ट विवाद पर पं. धीरेंद्र शास्त्री की खरी-खरी
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने लेंसकार्ट कंपनी द्वारा कर्मचारियों के तिलक, बिंदी और कलावा पर प्रतिबंध लगाने के विवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने क ...और पढ़ें

पं. धीरेंद्र शास्त्री (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। अपने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को तिलक, बिंदी, कलावा आदि पर प्रतिबंध लगाने को लेकर विवाद में आई लेंसकार्ट कंपनी के प्रबंधन पर छतरपुर जिले के गढ़ा में स्थित बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भी निशाना साधा है। उन्होंने दो-टूक लहजे में कहा कि जिनको तिलक, चंदन, वंदन, राम-श्याम, हनुमान से दिक्कत है, वो लाहौर खिसक लें।
हिंदू एकता का किया आह्वान
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मंगलवार से शुरू हुई हनुमत कथा के बहुप्रसारित वीडियो में वह कहते नजर आए हैं कि हिंदुओं आज उन्होंने तुम्हारे मंगलसूत्र पर उंगली उठाई, तिलक पर उंगली उठाई, कल तुम्हारी बिरादरी पर उंगली उठाएंगे, तुम्हारे सनातन पर उंगली उठाएंगे, तुम्हारे बच्चों पर उंगली उठाएंगे। यदि हम एकजुट नहीं होंगे, तो वो कल हमारी गीता-रामायण पर भी उंगलियां उठाएंगे, इसलिए हम सब जातियों को छोड़ सिर्फ एक हिंदू होकर एकता का परिचय दें।
चिरपरिचित शैली में दी चेतावनी
बागेश्वर बाबा पंडित शास्त्री ने अपनी चिरपरिचित बुंदेलखंडी शैली में कंपनी के अधिकारियों के लिए कहा- ठठरी के बरे! नक्कटा! तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले, भारत में काहे को मर रहा है?
बता दें कि हाल ही में लेंसकार्ट कंपनी का एक पॉलिसी डॉक्यूमेंट सामने आया था, जिसमें दावा किया गया कि कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और कलावा पहनने पर रोक है, जबकि हिजाब और पगड़ी को अनुमति है। इसका देश के कई हिस्सों में विरोध किया जा रहा है।