Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्वालियर में 15 लाख की फर्जी लूट रचने महिला का थाने में 'हाई-वोल्टेज ड्रामा', ऑनलाइन फिनाइल की बोतल मंगाकर बोली- 'यहीं दे दूंगी जान'

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 02:31 AM (IST)

    ग्वालियर के बहोड़ापुर थाने में 15 लाख की फर्जी लूट का षड्यंत्र रचने वाली महिला ने खूब हंगामा किया। पुलिस द्वारा पर्दाफाश होने पर उसने ब्लिंकिट से फिना ...और पढ़ें

    महिला ने थाने में किया हंगामा (AI Generated Image)

    महिला ने थाने में किया हंगामा (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना इलाके में 15 लाख रुपये के जेवर की लूट का षड्यंत्र रचने वाली महिला ने रात को थाने पर जमकर नाटक किया। उसे पुलिस इस मामले में आरोपित न बनाए, इसके लिए उसने दबाव बनाने के लिए ब्लिंकिट से ऑनलाइन आर्डर कर फिनाइल थाने पर ही मंगवा ली। यहां वह फिनाइल की बोतल का ढक्कन खोलकर धमकाने लगी कि यहीं फिनाइल पीकर अपनी जान दे दूंगी। महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उससे फिनाइल छीना।

    यह है मामला

    दरअसल, पुरानी छावनी इलाके में रहने वाली शैजू सिकरवार कैपरी गोल्ड लोन से अपने गहने निकालकर ला रही थी। उसने आईआईएफएल कंपनी से 4.66 लाख रुपये लिए और यह रुपये जमा कर गहने छुड़वाए। यह गहने आईआईएफएल में गिरवी रखने जा रही थी, लेकिन इससे पहले ही उसके हाथ से बैग लूट लिया गया। उसने लूट की खबर पुलिस को दी।

    आठ घंटे में खुलासा, आरोपित को पकड़ा

    पुलिस ने मामले का आठ घंटे में पर्दाफाश कर आरोपित को पकड़ लिया। लूट करने वालों में उसका नाबालिग भाई और उसका 19 वर्षीय दोस्त आकाश सेन ही निकले। इन दोनों ने ही बैग लूटा था। गहने भी बरामद हो गए। इसके बाद पता लगा कि शैजू ने ही बैग छीनने के लिए कहा था।

    शैजू इस बात से इंकार कर रही थी। वह भाई को भी झूठा फंसाने की बात कहकर हंगामा करने लगी। उसने फिनाइल मंगवाकर हंगामा किया। फिनाइल की बोतल छीन ली तो थाने की गाड़ी के सामने लेट गई। पुलिस ने उसे उठाया और स्वजनों के साथ घर भेजा। इस मामले में उसका नाम आ गया है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ग्वालियर में 15 लाख की लूट निकली फर्जी, ऑनलाइन गेम के कर्ज में डूबी महिला ने ही नाबालिग भाई से छिनवाए गहने, 8 घंटे में पर्दाफाश

    स्कूटी की डिक्की में निकला बुर्का और काट सेट

    पुलिस जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने जब स्कूटी की डिक्की खंगाली तो इसमें बुर्का और काट सेट निकला है। जब पुलिस ने बैग लूटने वाले दोनों आरोपितों से पूछताछ की तो उनका कहना था कि यही कपड़े पहनकर लूट करने वाले थे। यह कपड़े पहनकर लूट करते तो कोई पहचान नहीं पाता, लेकिन कपड़े बदलने का समय नहीं मिला।

    महिला की भूमिका भी इस घटनाक्रम में है। रात में उसने फिनाइल मंगाकर धमकी दी थी। फिनाइल की बोतल छीन ली थी। नाबालिग को बाल कल्याण समिति और 19 वर्षीय आरोपित को जिला कोर्ट में पेश किया।

    - आलोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी, बहोड़ापुर