मध्य प्रदेश: ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पर पेट्रोल बम से हमला, आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार
ग्वालियर के महाराजपुरा स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर एक प्रोफेसर ने पेट्रोल बम फेंके, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को मानसिक रोगी बता ...और पढ़ें
-1785986533152_m.webp)
ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन के गेट पर पेट्रोल बम फेंककर लगाई आग (यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से अतिसंवेदनशील ग्वालियर के महाराजपुरा स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर सिरफिरे ने पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी। दो बियर की बोतलों में पेट्रोल भरकर आग लगाई और इन्हें गेट के पास फेंक दिया।
पेट्रोल बम गिरते ही वायुसेनाकर्मी अलर्ट हो गए। घटना के तुरंत बाद आरोपित को पकड़ लिया गया, वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित धनापुर गांव का रहने वाला है और आंध्रप्रदेश के एक निजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है।
तीन दिन का अवकाश लेकर पहुंचा था ग्वालियर
तीन दिन का अवकाश लेकर ग्वालियर पहुंचा था। यहां गेस्ट हाउस में रुका था। पुलिस ने उसे मानसिक रोगी बताते हुए जांच के लिए मानसिक आरोग्यशाला भेजा है।
स्वजन पर लगाया दिमाग हैक करने का आरोप
खुफिया एजेंसियों द्वारा की गई पूछताछ में आरोपित ने पहले कहा कि 2015 में भोपाल से पीएचडी के दौरान ग्वालियर निवासी एक युवक और उसके स्वजन ने दिमाग हैक कर लिया। दिमाग हैक करने के बारे में बताया कि यह एयरफोर्स स्टेशन से हो रहा है। बाद में उसने जातिगत शोषण की बात कही।
आरोपित नोएडा से एमसीए और भोपाल से एम.टेक कर चुका है। एसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि युवक को पकड़ लिया गया है, उसके मानसिक स्थिति की जांच कराई जा रही है।