Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्वालियर में ट्रेन से अगवा 18 माह की बच्ची 24 घंटे में बरामद, 150 सीसीटीवी खंगालकर लिव-इन कपल तक पहुंची पुलिस

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 08:45 PM (IST)

    आरोपित बोला- बच्चा नहीं हो रहा था इसलिए किया अपहरण, उसकी महिला पार्टनर भी गिरफ्तार। शादीशुदा होने के बावजूद परिवार से दूर व लिव इन में रह रहे थे आरोपि ...और पढ़ें

    बच्ची को ले जाते सीसीटीवी में कैद हुआ बदमाश।

    बच्ची को ले जाते सीसीटीवी में कैद हुआ बदमाश।

    HighLights

    1. डेढ़ साल की बच्ची बुंदेलखंड एक्सप्रेस से अगवा हुई।

    2. जीआरपी ने 24 घंटे में बच्ची को सकुशल बचाया।

    3. 150 सीसीटीवी फुटेज से लिव-इन कपल गिरफ्तार।

    डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेफार्म-तीन पर खड़ी बुंदेलखंड एक्सप्रेस से अपहृत डेढ़ साल की बच्ची को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद जीआरपी की टीम गांधी नगर पहुंची, जहां लिव इन रिलेशन में रह रहे जोड़े के पास बच्ची मिली। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि पार्टनर से बच्चा नहीं हो रहा था, इसलिए यह अपराध किया।

    ट्रेन में महिला की नजर चूकते ही बच्ची को ले भागा था आरोपित

    जानकारी के अनुसार, तीन अगस्त की रात शिवपुरी जिले के ग्राम खरई निवासी 24 वर्षीय अनीता जाटव डेढ़ वर्षीय बेटी के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेस में प्रयागराज जा रही थी, तभी आरोपित उनके पास पहुंचा और महिला की नजर हटते ही बच्ची को लेकर फरार हो गया था।

    अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल राजाबाबू सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की, जिसने शहर के प्रमुख चौराहों और होटलों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपित संजय राय और शिवानी राय बच्ची को एक्टिवा से ले जाते हुए दिखाई दिए।

    यह भी पढ़ें- ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर डेढ़ साल की बच्ची का अपहरण, मां के सामने उठाकर ले भागा बदमाश; CCTV में कैद हुई तस्वीर

    लिब-इन में रह रहा था आरोपित जोड़ा

    पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित संजय अपनी पत्नी और शिवानी राय अपने पति से अलग रह रही थी। संजय की पत्नी दो बेटियों और एक बेटे के साथ दिल्ली में रहती है। जीआरपी पता लगाने में जुटी है कि अपहरण के पीछे आरोपितों की मंशा क्या थी? क्या वे बच्ची को अपने पास रखना चाहते थे या उसे कहीं बेचने की फिराक में थे।

    खबरें और भी