Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MP में अग्निवीर बनने को बेटियां भी दिन-रात बहा रहीं पसीना...सबसे ज्यादा भोपाल की महिला अभ्यर्थी

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 09:22 PM (IST)

    मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बेटियां 23 फरवरी को कटनी में अग्निवीर भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा देंगी। इस बार मप्र से 206 और 69 छत्तीसगढ़ की महिलाएं दे ...और पढ़ें

    अग्निवीर भर्ती को लेकर महिलाओं में उत्साह (प्रतीकात्मक चित्र)

    अग्निवीर भर्ती को लेकर महिलाओं में उत्साह (प्रतीकात्मक चित्र)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। सेना की वर्दी का जुनून बेटियों में भी है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बेटियां देशसेवा की राह में मौके के लिए तैयारी कर रही हैं। 23 फरवरी को बेटियां कटनी के पुलिस परेड ग्राउंड पर दम दिखाएंगी। इसमें मध्य प्रदेश के भोपाल से सबसे ज्यादा बेटियां भर्ती में शामिल होंगी।

    मप्र से 206 और छत्तीसगढ़ से 69 बेटियां अग्निवीर बनने के लिए 23 फरवरी को मैदान में दौड़ेंगी। अधिकारियों के मुताबिक पहली बार इतनी अधिक संख्या में बेटियां सेना में जाने के लिए शारीरिक परीक्षा देंगी।

    साढ़े सात से आठ मिनट में पूरी करनी होगी 1600 मीटर दौड़

    पुरुष अभ्यर्थियों की तरह अग्निवीर के लिए शारीरिक परीक्षा महिला अभ्यर्थियों की भी होगी। महिला अभ्यर्थियों को 1600 मीटर दौड़ पूरी करने के लिए अधिक समय दिया जाएगा। साढ़े सात मिनट में दौड़ पूरी करने वाली महिला अभ्यर्थियों को ग्रुप-एक और साढ़े सात से आठ मिनट के बीच 1600 मीटर दौड़ पूरी करने वाली महिला अभ्यर्थियों को ग्रुप-दो में रखा जाएगा। पुरुष अभ्यर्थियों को दौड़ के बाद 10 फीट लंबी कूद और तीन फीट ऊंची कूद चरण भी पार करना होता है, लेकिन महिला अभ्यर्थियों को ऊंची-लंबी कूद नहीं करनी होगी।

    चयनित अभ्यर्थियों का होगा मेडिकल, फिर बनेगी मेरिट लिस्ट

    शारीरिक परीक्षा में चयनित महिला अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। सभी महिला अभ्यर्थियों को ई-मेल के जरिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। सुबह छह बजे इन्हें शारीरिक परीक्षा स्थल पर रिपोर्टिंग करनी होगी। इसके बाद शारीरिक परीक्षा होगी।

    यह भी पढ़ें- देवास में प्रसव के बाद घर लौट रहे परिवार की कार पलटी, नवजात चमत्कारिक रूप से सुरक्षित

    कहां से कितनी अभ्यर्थी होंगी शामिल

    सेना भर्ती कार्यालय- अभ्यथियों की संख्या
    मप्र :
    भोपाल- 86,
    जबलपुर- 44,
    महू- 46,
    ग्वालियर- 40

    छत्तीसगढ़
    रायपुर- 69

    मप्र और छत्तीसगढ़ की महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 23 फरवरी को होगी। कटनी में शारीरिक परीक्षा आयोजित होगी। मप्र में सबसे ज्यादा महिला अभ्यर्थी भोपाल से शामिल हो रही हैं। ग्वालियर एआरओ से भी 40 महिला अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगी। सभी को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।
    - कर्नल पंकज कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय।

    खबरें और भी