‘कुशवाह समाज गुलाटी मारता रहा…’, विधानसभा अध्यक्ष तोमर के बयान पर मचा बवाल; कांग्रेस ने भी घेरा
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के कुशवाह समाज को लेकर दिए गए बयान पर बवाल मच गया है। उन्होंने समाज को 'गुलाटी मारने वाला' बताया, जिस पर कांग्रेस न ...और पढ़ें

नरेंद्र सिंह तोमर।
HighLights
विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कुशवाह समाज पर टिप्पणी की।
समाज को 'गुलाटी मारने वाला' और अविश्वसनीय बताया।
बयान पर कांग्रेस ने घेरा, समाज में आक्रोश बढ़ा।
डिजिटल डेस्क, मुरैना। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कुशवाह समाज को गुलाटी मारने वाला और खुद की विश्वसनीयता को खंडित करने वाला कहा। इससे कुशवाह समाज में आक्रोश है। कांग्रेस ने भी उन्हें बयान पर घेरा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष के कार्यक्रम में दिया बयान
भाजपा के मुरैना जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह के आवास पर शुक्रवार को कुशवाह समाज का कार्यक्रम था। भीड़ को देख विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कहा कि मुझे लगा कि जिलाध्यक्ष ने दो-चार लोगों के साथ चाय पर बुलाया है, पर यहां इतने लोगों के दर्शन होंगे, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
इसके बाद उन्होंने कहा कि एक समय था जब कुशवाह समाज को भाजपा का समर्थक समाज मानते थे। भाजपा कुशवाह समाज के प्रति समर्पित रहा है, लेकिन यह बात अलग है, कि बीच-बीच में कुशवाह समाज थोड़ा इधर-उधर गुलाटी खाता रहा। इसके कारण अपनी विश्वसनीयता को खंडित किया। लोकतंत्र में प्रतिष्ठा उसी की रहती है, जो एक खूंटे से बंधकर रहता है।
समाज के भीतर भी विरोध, भाजपा जनप्रतिनिधि बोले- गलत अर्थ निकाला
विधानसभा अध्यक्ष तोमर इस बयान पर इंटरनेट मीडिया में जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है। इधर भाजपा समर्थक कुशवाह समाज के जनप्रतिनिधि विस अध्यक्ष के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह का कहना है कि कांग्रेसियों ने इस मामले को अलग तरीके से पेश कर विवाद खड़ा करने का षड्यंत्र रचा। वहीं कुशवाह समाज महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रंजेश कुशवाह ने तोमर के बयान को समाज के आत्मसम्मान पर सीधा वार बताया।
यह भी पढ़ें- 'मध्य प्रदेश की राजनीति में वापसी का सवाल ही नहीं', शिवराज सिंह चौहान ने साफ किया रुख
जीतू पटवारी ने साधा निशाना
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बयान का वीडियो एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि संवैधानिक पद पर बैठे इस सज्जन के विचारों को जरूर सुना जाना चाहिए। केवल कुशवाहा समाज ही नहीं, हर जागरूक नागरिक इस ठसक पर सवाल जरूर उठाए।