बड़वानी में भीषण हादसा: टैंकर ने मारी कार को टक्कर, पांच की मौत; तीन घायल
बड़वानी जिले में खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच बारातियों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। जुलवानिया टोल प्लाजा के पास यह हादसा ह ...और पढ़ें

टैंकर की टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंदौर। बड़वानी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर जुलवानिया टोल प्लाजा के पास मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार टैंकर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पांच बारातियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
डीजल लेने गए थे, मौत से हो गई टक्कर
पुलिस के मुताबिक, जलगांव से आई बारात राजपुर में शामिल होकर लौट रही थी। इसी दौरान बारातियों की कार का डीजल खत्म हो गया। कुछ युवक जुलवानिया से डीजल लेकर वापस लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
टक्कर से कार चकनाचूर
हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ही तीन युवकों ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक और युवक की मौत हो गई। कुछ देर बाद एक अन्य घायल ने भी दम तोड़ दिया।
घायलों का इलाज जारी, चालक फरार
तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
खबरें और भी
हादसे में ये हुए हताहत
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सचिन गोकुल वास्कले 25 वर्ष निवासी पटेलपुरा साकड़), प्रदुम्य पुत्र गुलीचंद सहते 25 वर्ष निवासी सालखेड़ा, पप्पू पुत्र हिरालाल 29 वर्ष निवासी लिम्बई और आकाश पुत्र दयाराम 25 वर्ष निवासी रालामंडल, यशवंत सुपड़िया निवासी जलगांव के रूप में हुई है। घायलों में सुरेश मांगीलाल निवासी देवझिरी, सोहन झाबर निवासी सालखेड़ा शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- शाजापुर में नेशनल हाईवे पर बारातियों से भरी बस में लगी आग, सवारियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान, सामान जलकर स्वाहा
शादी में पसरा मातम
इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही राजपुर पहुंची, वहां चल रहे शादी समारोह की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिन घरों में शहनाइयां बज रही थीं, वहां अब सन्नाटा और आंसू हैं।