शाजापुर में नेशनल हाईवे पर बारातियों से भरी बस में लगी आग, सवारियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान, सामान जलकर स्वाहा
शाजापुर में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारातियों से भरी एक बस में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ...और पढ़ें
HighLights
इंदौर से गुना के अमोदा गांव जा रही थी बारात।
हादसे के बाद ड्राइवर बस से कूदकर फरार हो गया।
बस मे रखा लाखों का सामान जलकर खाक, बाराती परेशान।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। शादी की खुशियों से भरी एक बारात उस वक्त दहशत में बदल गई, जब आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती बस अचानक आग का गोला बन गई। शाजापुर जिले के ग्राम सनकोटा के पास मंगलवार दोपहर हुई इस घटना ने कुछ ही मिनटों में अफरा-तफरी मचा दी।।
गुना के अमोदा जा रही थी बारात
बताया जा रहा है कि बारातियों से भरी बस इंदौर से गुना जिले के शाढ़ौरा स्थित अमोदा गांव जा रही थी। बस में करीब 60 बाराती सवार थे। अचानक लगी आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन राहत की बात यह रही कि आग भड़कने से पहले ही यात्रियों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।
खिड़कियों से कूदकर निकले बाराती
बारातियों का आरोप है कि बस चालक ने आग लगने की सूचना समय पर नहीं दी। हालात बिगड़ते देख लोग खिड़कियों से कूदकर बाहर निकले। घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।

लाखों का सामान राख
आग इतनी भीषण थी कि बस में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। बारातियों के मुताबिक दुल्हन के चढ़ावे का सामान समेत करीब एक से डेढ़ लाख रुपये नकद भी आग की भेंट चढ़ गए।
खबरें और भी
दमकल की मशक्कत, हाईवे पर जाम
मौके पर पहुंची दो दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही। घटना के चलते हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
यह भी पढ़ें- खरगोन में किसान ने खेत में जहर पीकर दी जान, मरने से पहले बनाया वीडियो, जमीन सौदे में धोखाधड़ी व धमकाने के आरोप
इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।