खरगोन में किसान ने खेत में जहर पीकर दी जान, मरने से पहले बनाया वीडियो, जमीन सौदे में धोखाधड़ी व धमकाने के आरोप
खरगोन के रेहगांव में किसान सालकराम यादव ने खेत में जहर पीकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले वीडियो बनाया, जिसमें जमीन सौदे में धोखाधड़ी और धमकाने के आरो ...और पढ़ें

किसान ने जहर पीकर की आत्महत्या (प्रतीकात्मक चित्र )

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंदौर। खरगोन जिले के रेहगांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां किसान सालकराम पिता मोतीराम यादव ने अपने खेत में जहर पीकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। खास बात यह है कि किसान ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर जमीन सौदे में धोखाधड़ी और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
वीडियो में ठगी, आर्थिक नुकसान का जिक्र
मृतक किसान सालकराम ने अपने वीडियो में राजू गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता तथा बिलखेड़ निवासी श्याम सहित अन्य लोगों पर जमीन खरीद-फरोख्त में ठगी करने का आरोप लगाया है। किसान ने वीडियो में कहा कि जमीन के सौदे में उसके साथ धोखाधड़ी की गई, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
वीडियो में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब उसने इस मामले में विरोध किया, तो आरोपियों द्वारा उसे लगातार धमकाया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इसी मानसिक दबाव और तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- दबंग ने रोका ‘रास्ता’, कैसे निकले बारात... इंदौर में सेहरा सजाने से पहले दूल्हे ने कलेक्टर दरबार में लगाई गुहार
पुलिस ने मृतक द्वारा बनाए गए वीडियो को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।