Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय जगह पर दूसरे शुक्रवार भी हुई शांतिपूर्वक नमाज; हिंदुओं ने किया हनुमान चालीसा पाठ

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 09:43 PM (IST)

    धार स्थित भोजशाला में सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के तहत लगातार दूसरे शुक्रवार को शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई, जिसमें लगभग 300 लोग शामिल हुए। इसी दौरा ...और पढ़ें

    पिछले शुक्रवार की तुलना में अधिक लोग नमाज के लिए पहुंचे। (फोटो- जागरण)

    पिछले शुक्रवार की तुलना में अधिक लोग नमाज के लिए पहुंचे। (फोटो- जागरण)

    HighLights

    1. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दूसरे शुक्रवार भी नमाज।

    2. भोजशाला परिसर में शांतिपूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ।

    3. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में दोनों समुदाय की गतिविधियां।

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला विवाद को सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम व्यवस्था के तहत लगातार दूसरे शुक्रवार को भी परिसर के पीछे स्थित खसरा क्रमांक-612 पर जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। दोपहर 1 से 3 बजे के बीच हुई नमाज में करीब 300 लोगों ने हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी।

    सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई का इंतजार

    कमाल मौला वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल समद ने बताया कि फिलहाल नमाज सर्वोच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश के अनुरूप ही अदा की जा रही है। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को प्रस्तावित सुनवाई नहीं हो सकी और 6 अगस्त को भी मामले की सुनवाई टल गई। अब सभी पक्षों की निगाहें सुप्रीम कोर्ट द्वारा अगली सुनवाई की तारीख तय किए जाने पर टिकी हैं।

    हनुमान चालीसा का पाठ

    दोपहर करीब एक बजे जैसे ही नमाजी निर्धारित स्थान पर पहुंचने लगे, उसी समय भोजशाला परिसर के भीतर हिंदू समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया। पुलिस और प्रशासन की निगरानी में दोनों धार्मिक गतिविधियां पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं और पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य बनी रही।

    यह भी पढ़ें- भोजशाला में वाग्देवी की वापसी की पहल पर धार में जश्न, मंदिर पक्ष ने नमाज की जगह को लेकर फिर उठाई आपत्ति

    सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

    संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने भोजशाला परिसर और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया था। अधिकारियों ने पूरे कार्यक्रम पर लगातार नजर रखी, जिससे दोनों समुदायों की धार्मिक गतिविधियां बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सकीं।

    खबरें और भी

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत पूर्व निर्धारित स्थान पर नमाज शांतिपूर्वक पढ़ी गई। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे शहर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। लोगों ने प्रशासन की अपील का पालन किया और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही।
    - सचिन शर्मा, पुलिस अधीक्षक, धार।